Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

: सिहोरा जिला मामले में अपना पक्ष साफ करें राजनीतिक दल 

Aditi News Team

Sun, Apr 23, 2023
सिहोरा जिला मामले में अपना पक्ष साफ करें राजनीतिक दल सिहोरा -लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने लगातार 82 वाँ धरना प्रदर्शन कर सिहोरा जिला की मांग की। समिति ने सिहोरा से जुड़ी समस्त राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि वे सिहोरा जिला के पक्ष में अपने पार्टी का मत सिहोरावासियों के समक्ष रखें। समिति ने कहा कि आगामी चुनाव में सिहोरावासी जब अपने मत का प्रयोग करने जाए तो उसे पता हो कि वह किन विचारों वाली पार्टियों को अपना मत देने जा रहा है। *सभी पार्टियों ने बनाई दूरी:-* पिछले डेढ़ वर्ष से चल रहे सिहोरा जिला आंदोलन को समिति के सदस्य जहां सिहोरा के सम्मान से जोड़ रहे है वही सिहोरा क्षेत्र की समस्त राजनैतिक पार्टियों ने इस आंदोलन से अपनी दूरी बना रखी है।वैसे मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस यह कहती आ रही है कि वह जिला के साथ है और कांग्रेस ने 2003 में ही सिहोरा को जिला बना दिया था।सत्ता परिवर्तन से सत्ता में आई भाजपा ने इसे 20 वर्षो से लागू करने से रोक लगा रख्खी है। आज के 82 वें धरने में समिति के नागेन्द्र क़ुररिया,अनिल जैन,कृष्णकुमार कुररिया,विकास दुबे,रामजी शुक्ला,सुशील जैन,मानस तिवारी,नरेंद्र गर्ग,अमित बक्शी,रामलाल यादव,गौरी राजें,अजय विश्वकर्मा, सुखदेव कौरव नत्थू पटेल,मोहन सोंधिया सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे। रिपोर्टर अनिल जैन सीहोरा

Tags :

जरूरी खबरें