Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: होशंगाबाद,उप परिवहन आयुक्त द्वारा की गई वाहनो की सघन चैकिंग<br>13 वाहनों पर किया गया 61 हजार 500 रूपए का जुर्माना

Aditi News Team

Wed, Mar 10, 2021

होशंगाबाद। जिले में जारी यात्री वाहनों की सघन चैकिंग अभियान के क्रम में मंगलवार 9 मार्च को उप परिवहन आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग श्री ए के सिंह के नेतृत्व में यात्री वाहनो की चैकिग कार्य किया गया। जिसमें 32 यात्री वाहनों को चेक किया गया। वाहन चालको को ओव्हर लोडिंग न करने एवं वाहन को निर्धारित गति से चलाने की समझाईश दी गई। साथ ही वाहनो में अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन द्वार, फस्र्ट एड बॉक्स आदि की भी जाँच कर नियमानुसार जुर्माने तथा बसो के केबिन में वाहन चालक व इमरजेंसी गेट के पास लगी हुई सीट को निकालने की कार्यवाही की गई। 13  वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के प्रावधानो का उल्लंघन करने पर  61  हजार 500 रूपए का जुर्माना किया गया।  एक बस को ओव्हर लोड अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर जप्त कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय होशंगाबाद में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं उक्त वाहन का फिटनेश निरस्त कर वाहन स्वामी को परमिट शर्तो का पालन न करने पर परमिट निरस्त करने का नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा बस स्टेंड होशंगाबाद में बसो में साफ-सफाई एवं स्वच्छता के लिए डस्टबीन एवं सेनेटाइजर बस कंडेक्टर को प्रदान किए गए तथा बसो के चालक एवं परिचालक एवं अन्य स्टाफ को समझाईश दी गई कि वे स्वयं मॉस्क लगाए साथ ही यात्रियों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। जिला परिवहन अधिकरी श्री तेनगुरिया ने बताया है कि जिले में चेकिंग की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें