Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: 20 अप्रैल को मप्र.जबलपुर आगमन एवं कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व नगर निगम कमिशनर ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर लिया जायजा

Aditi News Team

Mon, Apr 17, 2023
दिनॉक 20 अप्रैल 2023 को मान्नीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन के प्रस्तावित जबलपुर आगमन एवं कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये कार्यक्रम स्थल गैरिसन ग्राउंड, कोबरा ग्राउंड का कलेक्टर जबलपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर तथा नगर निगम कमिशनर ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर जायजा लेते हुये मौके पर उपस्थित अधिकारियों को की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश दिनॉक 20 अ्रप्रेैल 2023 को मान्नीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान जी का जबलपुर आगमन एवं गैरिसन ग्राउंड में कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित आगमन एवं कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 17-3-2023 को कलेक्टर जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) तथा नगर निगम कमिश्नर श्री स्वप्निल वानखड़े (भा.प्र.से.) ने कार्यक्रम स्थल गैरिसन ग्राउड, कोबरा ग्राउंड का भ्रमण कर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध मे मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधाीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री तुषार सिंह , उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज परमार संहित प्रशासनिक एवं नगर निगम तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें