Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: दो कुंडलियां (1) विषय: प्रदूषण और पर्यावरण चेतना,(2) विषय: सोशल मीडिया और युवावर्ग

Aditi News Team

Wed, May 21, 2025
दो कुंडलियां (1) विषय: प्रदूषण और पर्यावरण चेतना   हरियाली घटती गई, सूख गया सब नीर | कंक्रीट जंगल खड़े, साँसे विकल अधीर || साँसे विकल अधीर, शहर अंदर से काले। दूषित धरा समीर, सूखते दरिया नाले। कत्ल हुए हैं वृक्ष,धरा अब विष की प्याली। धरती माँ की पीर, कहाँ मन की हरियाली।   (2) विषय: सोशल मीडिया और युवावर्ग   माया मोबाइल नशा, वर्चुअल संग लीन। भाव बिना संवाद के, जीवन हीन महीन। जीवन हीन महीन,नवयुवक सच से भागें। सोशल का है जाल , युवा मन अब तो जागें। मोबाइल की कैद ,सभी को है यह भाया। सब हैं इसमें लीन,मिटेगी कब यह माया।   ✒️सुशील शर्मा✒️

Tags :

जरूरी खबरें