Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: गोर्वधननाथ हवेली में गिरीशोत्सव मनाया गया

Aditi News Team

Tue, May 27, 2025
गोर्वधननाथ हवेली में गिरीशोत्सव मनाया गया गाडरवारा ।स्थानीय वल्लभकुल पुष्टिमार्गीय देवस्थान श्रीगौर्वधननाथजी की हवेली में मौसम व समय समय पर विभिन्न जयंतीयो, दिवसों पर पावन उत्सव पर्वो को मार्गीय परम्पराओं के अनुसार के बाबा आचार्य श्री गोकुल जी के व्दारा स्थापित विधि से श्री श्रीनाथ जी भट्ट प्रधान अर्चक मुखिया जी के सानिध्य में उत्साह और उमंग के साथ मनाये जाने वाले त्योहारों की श्रृंखला में विगत रात्रि फूल मंडली और कमल तलाई (तालाब) मनोरथ को आंनद और उमंग के साथ वैष्णव जनो ने सुसंपन्न किया । इस अवसर पर पर्व आनुसार भजनों का गायन के साथ आरती, प्रसादी वितरण किया गया । उल्लेखनीय है कि गर्मी के दिनों में फूल डोल (घर) व पानी का फब्बारा नियमित रूप से पूरे समय ठाकुर जी महाराज के सम्मुख रहता है । आज के आयोजन के लिए योगेन्द्र मालपानी काकाजी, राधावल्लभ काबरा, मुरली मालानी, राहुल मालपानी, उमाशंकर फुल वाले ने सफल बनाने के लिए प्राणप्रण से सराहनीय कार्य किया गया! ।

Tags :

जरूरी खबरें