Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

Aditi News Team

Wed, May 28, 2025
छात्राओं को दिया प्रशिक्षण विगत दिवस पीएम श्री शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में संचालित नवीन व्यावसायिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत सत्र 2024-25 ट्रेड ब्यूटी एंड वेलनेस कक्षा दसवीं एवं 12वीं की छात्राओं को 20 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। संस्था प्रमुख श्रीमती लेखा कौरव एवं व्यवसायिक प्रशिक्षक श्रीमती दीप्ति बिल्थरे के मार्गदर्शन में व्यावसायिक प्रशिक्षण श्रीमती दीप्ति दुबे की देखरेख में स्किन हेयर केयर, कायाकल्प से संबंधित पार्लर ट्रेनर के द्वारा छात्राओ को 'ऑन द जॉब ट्रेनिंग' का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान छात्राओ को प्रतिदिन पार्लर से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी एवं पार्लर में होने वाले प्रायोगिक कार्य जैसे थ्रेडिंग, मेहंदी, हेयरकट, फेशियल, मेकअप, मैनीक्योर, पेडीक्योर एवं अन्य प्रायोगिक कार्य का प्रशिक्षण दिया दिया गया। व्यावसायिक प्रशिक्षक श्रीमती दीप्ति बिल्थरे द्वारा बताया गया कि यह 20 दिवसीय प्रशिक्षण छात्राओ की कार्य क्षमता एवं कौशल विकास बढ़ाने में सहायक होगा।यह ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई के साथ-साथ अपना स्वयं का व्यवसाय करने में सक्षम होगी। यह नवीन व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य है कि छात्रों का कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ उनको आत्मनिर्भर बनाना है।यदि भविष्य में छात्रों की किसी कारण बस पढ़ाई छूट भी जाती है और अच्छी जॉब नहीं मिल पाती, तो वह अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं और किसी पर निर्भर नहीं है न होकर स्वालंबी बन सकता है ।

Tags :

जरूरी खबरें