Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

: 72 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित

Aditi News Team

Thu, Feb 16, 2023
जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में एल्मिको के सहयोग से शाला में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किया गया। जनपद शिक्षा केन्द्र मण्डला में उपकरण वितरण शिविर का आयोजन कर 72 बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किये गये। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा उपस्थित थे।   इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर, एमएसआईडी किट, हियरिंग मशीन, ट्रायसाइकिल तथा क्रचेश इत्यादि का वितरण किया गया। एल्मिको से आये सहयोगियों ने उपकरण का उपयोग एवं रख-रखाव के विषय में पालकों को आवश्यक जानकारी दी एवं उपकरणों के सतत उपयोग हेतु प्रेरित किया। इस दौरान अल्पदृष्टिबाधित बच्चों की जाँच भी की गई।

Tags :

जरूरी खबरें