Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: नरसिंहपुर अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने वालों पर की गयी कार्यवाही, कुल 01 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं 7.40 ग्राम स्मैक जप्त दो आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Mon, Jun 16, 2025
अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने वालों पर की गयी कार्यवाही, कुल 01 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं 7.40 ग्राम स्मैक जप्त दो आरोपी गिरफ्तार। अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी थी कि तिंदनी-जरजोला हनुमान मंदिर रोड के पास में एक व्यक्ति अपने पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने के उद्देश्य से रखे हुये है, सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान दबिश दी गयी एवं आरोपी कन्नू उर्फ करन विश्वकर्मा पिता महेन्द्र विश्कर्मा उम्र 22 साल नि. तिंदनी नरसिंहपुर के कब्जे से 07.40 ग्राम अवैध मादक स्मैक जप्त किया व आरोपी को गिरप्तार किया जाकर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक .464/2025 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस.एक्ट का अपराध किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इसी प्रकार झिरना रोड शमशान घाट के पास से आरोपी आनंद चडार पिता थम्मन चडार उम्र 22 साल नि. गली न. 04 सांकल रोड नरिसंहपुर के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 465/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट का अपराध किया जाकर विवेचना में लिया गया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, निरीक्षक गौरव चाटे, उनि मनीष मरावी, उनि आशीष धुर्वे, उनि कोमल सिंह युवने, सउनि संतोष सेन आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक प्रहलाद माधवे, आरक्षक पंकज सिंह राजपूत, आरक्षक रोहित चन्पुरिया नगर रक्षा समिति सदस्य शुभम मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें