Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर के आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य व्यस्ततम् क्षेत्रों मे वाहनों को सुव्यवस्थित पार्क करवाया गया एवं अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया

Aditi News Team

Thu, May 22, 2025
जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यस्थित एवं सुचारू बनाये रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य व्यस्ततम् क्षेत्रों मे वाहनों को सुव्यवस्थित पार्क करवाया गया एवं अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया तथा आम रोड पर खतरनाक तरीके से एवं ंनो पार्किंग में खड़े सभी प्रकार के वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् की गयी चालानी कार्यवाही*   जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यस्थित एवं सुचारू बनाये रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जबलपुर श्रीमती सोनाली दुबे व उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक जबलपुर श्री संतोष कुमार शुक्ला के निर्देषन में, थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक श्री शिवदयाल सनोडिया, सूबेदार राहुल सिंह ठाकुर, सूबेदार रोहित तिवारी ,सूबेदार दिनेश शर्मा हमराह यातायात बल, नगर निगम एवं जिला परिवहन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा निम्नाकिंत कार्यवाही संपादित की गई -   01- शहर के मुख्य व्यस्ततम् क्षेत्र मालवीय चौक,तीन पत्ती चौक से ब्लूम चौक तक, तीन पत्ती चौक से नौदरा चौक तक,नौदरा चौक से रसल चौक ,तैयबअली चौक, आधारताल चौक तक वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग करवाया गया। 2- आम रोड पर खतरनाक तरीके से एवं नो पार्किंग में खड़े सभी प्रकार के वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही की जाकर अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। 3- ,पेट्रालिंग मोबाईल/क्रेन मोबाईल द्वारा माईक से एनाउंस किया जाकर लोगो को यातायात नियमो की जानकारी प्रदान की गई है एवं सभी दुकानदारों को समझाईश दी गई कि आम रोड पर अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय न करें। 4- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर हितकारणी डेन्टल कॉलेज जबलपुर में संलग्न कॉलेज की बसो/वाहनो को माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशानुसार चेक किया गया।   आज दिनांक 22.05.2025 को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् उल्लंघन करने वाले 180 वाहन चालकों के विरूद्ध चालान कर कुल 72 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है। यातायात पुलिस द्वारा उपरोक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें