Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: Bhopal,अन्न उत्सव में पधारे 7 राज्यों के खाद्य मंत्री एवं विधायकों से प्रदेश के खाद्यमंत्री श्री सिंह ने की सौजन्य भेंट

Aditi News Team

Sat, Aug 7, 2021

भोपाल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने आज मध्यप्रदेश शासन के गरिमामयी कार्यक्रम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत आयोजित अन्न उत्सव में पधारे अन्य 7 राज्यों के खाद्य मंत्रिगणों एवं विधायक से भेंट की। मंत्री श्री सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की तैयारियों के बारे में चर्चा की।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत शुभारंभ 7 अगस्त को आयोजित अन्न दिवस उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 7 राज्यों से पधारे खाद्यमंत्रिगणों एवं विधायक में असम से रंजीत कुमार दास- होशंगाबाद, उत्तराखंड से सुबोध उनियाल भोपाल में, त्रिपुरा से मा. मंत्री प्रानजित सिंघा राय सीहोर में, हिमाचल से मंत्री राजेन्द्र गर्ग रायसेन में , गोवा के खाद्य मंत्री गोविंद गौडे इंदौर में एवं अरूणाचल प्रदेश के विधायक चाउ जिगनु नामचूम विदिशा में, और हरियाणा से विधायक सत्यप्रकाश पटौदी देवास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें