Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: Bhopal,चार इमली और निचली बस्तियों में मच्छर मारने के लिए फागिंग किया गया

Aditi News Team

Sun, Mar 7, 2021

भोपाल शहर में रविवार को चार इमली, आस पास की  बस्तियों  में नगर निगम, भोपाल के द्वारा डेंगू एवं मलेरिया मच्छर मारने के लिए फागिंग का छिड़काव किया गया। 
 जिला मलेरिया अधिकारी  दुबे ने बताया कि आंगनबाड़ी और महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार घर घर जाकर मलेरिया और डेंगू मच्छरों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  इसके साथ ही परिवारों को सलाह दी जा रही है की बच्चों को पूरी आस्थीन के कपड़े पहनायें एवं घर में सोते समय मच्छरदानी का भी उपयोग करें। शाम के समय घरों के आस-पास नीम की पत्तियों का धुआं भी कर सकते हैं। श्री दुबे ने कहा कि अगर घर में किसी को बुखार आ रहा है तो उसकी जाँच तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर करायें।
  शहर के विभिन्न क्षेत्रों, अति संवेदनशील क्षेत्रों, स्लम एरिया और अन्य बस्तियों में डेंगू लार्वा, मलेरिया, रैपिड टेस्ट, ब्लड स्लाइड कलेक्शन और कोरोना से बचाव की जानकारी आदि का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। मलेरिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में दल नियुक्त कर अभियान चलाया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें