Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: Bhopal जीवन में बड़ा पद, बड़ी जिम्मेदारी, लगन और मेहनत मांगता है - कलेक्टर श्री लवानिया

Aditi News Team

Fri, Mar 19, 2021

भोपाल। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन भोपाल व जिला प्रशासन भोपाल के सहयोग रोजगार मेले का शुभारंभ किया।  कलेक्टर श्री लवानिया ने  उपस्थित युवाओं से कहा कि हम सब यही सोचते है कि इस काम को कर लेंगे तो कंफर्ट जोन में आ जाएंगे किंतु हर बार जब अगली सीढ़ी पर पहुंचते है तो समझ आता है कि अब ज्यादा मेहनत, लगन, और जवाबदारी से काम करना होगा,और हर बार यही होता है।    जीवन में सफलता पाने के लिये अपने काम के लिये जुनून का होना बहुत जरुरी है। मानव जीवन में वीडियो गेम की तरह अगली स्टेप कठिन हो जाती है पर जिंदगी मे हमे उसको एंजॉय करना होगा तभी बेहतर तरीके से हर चुनौती का सामना कर सकते है।    कलेक्टर श्री लवानिया ने सभी युवाओं को बताया कि ऐसे क्षण हम सभी की जिंदगी में आते है यह केवल एक पड़ाव है आपको इतनी मेहनत करनी है कि हमारी तरह एक दिन आप भी इस स्टेज पर आकर अपनी आने वाले युवाओं को संबोधित कर सके।   पटेल नगर स्थित एनआरआई ग्रुप के केम्पस मे तीन दिवसिय मेगा जॉब फेयर का उद्घाटन  कलेक्टर अविनाश लावनिया व एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमेन डी. सुबोध सिंह के द्वारा किया गया ,इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी के एस मालवीय उपस्थित थे। एनआरआई ग्रुप की ट्रेनिंग व प्लेसमेंट डायरेक्टर डॉ. अलका अवस्थी ने बताया कि इस मेगा जॉब फेयर में आइटी, बैंकिंग, फाइनेंस, फार्मेसी हॉस्पिटलिटी व अन्य क्षेत्र की करीब 40 कम्पनिया स्टुड़ेंटस कों उनकी योग्यता के अनुसार जॉब आफर करेंगी।    स्टुड़ेंटस जिन्होनें बीटेक, बीफार्मा, एमबीए, बीबीए, बीएससी, नर्सींग या ग्रेजुएसन किया हैं वह इस जाब फेयर में हिस्सा ले सकतें हैं।  आज प्रथम दिन 18 कंपनी ने जाब आफर किये। इस जाब फेयर के लिये स्टुड़ेंटस कालेज की वेबसाइट में अपना रजिस्ट्रेशन करके भाग ले सकतें हैं। एनआरआई  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन भोपाल के चेयरमेन डी.सुबोध सिंह नें बताया कि मेगा जॉब फेयर सें स्टुड़ेंटस कों करीव 1500 जाब आफर किये जायेगे।

Tags :

जरूरी खबरें