Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: Bhopal प्रधानमंत्री मोदी गांधी जी के रास्ते पर चलकर सरकार चला रहे हैं , मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Sat, Oct 2, 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मिंटो हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गांधी जी भारत की आत्मा है, उनके विचार भारत के विचार हैं, जो भौतिकता की अग्नि में दग्ध मानवता को शांति का दिग्दर्शन कराते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गांधी जी के रास्ते पर चलकर सरकार चला रहे हैं। स्वच्छता के लिए बापू सदैव आग्रह करते थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ही स्वच्छता को जन-जन का आंदोलन बनाया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गांधी जी के विचारों को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा की जा सकती है। उनके विचारों पर ही जो सबसे पीछे है, गरीब और दरिद्र है, उनके कल्याण की योजनाएँ बनी हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज हम संकल्प करें कि केंद्र और राज्य द्वारा अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं को पूरी प्रमाणिकता के साथ उन तक पहुँचाया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गांधी जयंती के अवसर पर मिंटो हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गांधी जी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे हमारे विचारों, कर्म और आचरण में विद्यमान हैं। वे हमारे सेवा और समर्पण के कार्यों में जीवित हैं। उनके द्वारा दिखाया गया रास्ता आज भी देश और दुनिया के लिए प्रासंगिक है। यह हमें दिशा दिखाता रहेगा।

खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से जन-जन में स्वच्छता का बोध विकसित हुआ है। परिणामस्वरूप अब लोग स्वयं स्वच्छता के लिए सक्रिय हुए हैं। विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें