Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: Bhopal राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई,कोटवार को सशक्त बनाएं - संभागायुक्त श्री कियावत

Aditi News Team

Fri, Mar 19, 2021

भोपाल। संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत ने विदिशा में राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व कार्यो में कसावट लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवार, राजस्व विभाग का केन्द्र बिन्दु है अतः जिले के समस्त कोटवार सशक्त बनें इसके लिए उन्हें क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी है, उनके स्वास्थ्य उपचार के लिए विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों, कोटवारो के दावो का भुगतान तथा बेसिक आईक्यू विकसित करने हेतु उन्हें प्रशिक्षित करने  इत्यादि पर जोर दिया है।    संभागायुक्त श्री कियावत ने कहा कि जिले के सभी कोटवार अपडेट ड्रेस में रहे उनके पास आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति हो, गांव में कोई भी घटना घटित होने अथवा किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी हो वे सीधे मोबाइल अथवा अन्य संसाधनो से अपने वरिष्ठ को अवगत करा सकें।    संभागायुक्त श्री कियावत ने इसी प्र्रकार की कसावट पटवारियों के कार्यो में भी लाने पर बल दिया है। बैठक में राजस्व कार्यो के सम्पादन हेतु निर्धारित मापदण्डो का अनुपालन कर शीघ्र निराकरण करें। समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अपनी-अपनी पदस्थापना क्षेत्रों में अन्य विभागो के कार्यो के भी मॉनीटरिंग करें ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यो पर निगरानी सतत बनी रहें।    नवीन कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर डॉ पंकज जैन अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह, जिला पंचायत सीईओ मौजूद रहें।

Tags :

जरूरी खबरें