Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: Bhopal वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक के प्रावधानों पर जनता की राय लें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Wed, Jul 14, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रस्तावित वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक-2021 के प्रावधानों के संबंध में पर्यावरणविदों, वन विशेषज्ञों, जनजातीय जीवन के अध्येताओं, राजस्व विभाग के विशेषज्ञों सहित जन-सामान्य और कृषकों के सुझाव प्राप्त किए जाएं। इन सुझावों के परिपेक्ष में वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक-2001 के प्रावधानों पर विचार किया जाए। इससे विधेयक को अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। विधेयक के प्रावधानों के संबंध में जन-सामान्य में जागरूकता भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर विधेयक के संबंध में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.के. सिंह, प्रमुख सचिव किसान-कल्याण श्री अजीत केसरी, प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें