Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: सी एम राइज सिहोरा में वसुंधरा दिवस मनाया

Aditi News Team

Tue, Apr 22, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  सी एम राइज सिहोरा में वसुंधरा दिवस मनाया सिहोरा।मंगलवार को सी एम राइस विद्यालय सिहोरा में विश्व वसुंधरा दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम का आयोजन शाला प्राचार्य अशोक उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण, जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण विषय को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रोचक पोस्टर्स बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया एवं छात्रों ने विभिन्न नारे बोलकर बैनर और स्लोगन के साथ पृथ्वी संरक्षण रैली निकाली ।इस कार्यक्रम में शिक्षको एवम प्राचार्य द्वारा बच्चों को पृथ्वी संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया, छोटे-छोटे बहुत से उपाय बताए गए जिसके अंतर्गत दैनिक जीवन में जल को कैसे बचाना है पेड़ पौधों की रक्षा कैसे करना है जीव जंतुओं को संरक्षित करना है आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।इस कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य श्री अशोक उपाध्याय जी, उप प्राचार्य शैलेंद्र मिश्रा, श्री सत्यनारायण तिवारी ,हर्षिता मिश्रा, अपूर्वा कुटार,मंजू श्री राणा,सरस्वती सिंह राणा,इंदिरा सोनी,अभिषेक प्यासी आदि शिक्षक एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें