Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: कलेक्टर ने कराई अपने स्वास्थ्य की जांच स्वास्थ्य विभाग नरसिंहपुर द्वारा आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर शिविर में 203 अधिकारी- कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Aditi News Team

Mon, Jun 16, 2025
कलेक्टर ने कराई अपने स्वास्थ्य की जांच स्वास्थ्य विभाग नरसिंहपुर द्वारा आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर शिविर में 203 अधिकारी- कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे स्वस्थ यकृत मिशन के तहत कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई हॉल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती पटले ने सरस्वती पूजन व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान कलेक्टर ने अपनी स्वास्थ्य की जांच कराई।   स्वास्थ्य शिविर में कुल 203 अधिकारी- कर्मचारियों की जांच की गई। स्वास्थ्य की जांच के दौरान 30 हाईपरटेंशन व 36 मधुमेह से ग्रसित पाये गये, जबकि 23 से अधिक बीएमआई और 68 ब्लड की जांच की गई। इस स्वास्थ्य शिविर में कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।   स्वास्थ्य शिविर के दौरान कलेक्टर ने यहां लगाये गये सभी काउंटरों का निरीक्षण कर शासकीय सेवकों के स्वास्थ्य परीक्षण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवक अपने स्वास्थ्य का परीक्षण जरूर करवायें। साथ ही शासकीय कर्मचारी व अपने परिवार के सदस्यों का भी बीएमआई जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की समझाइस दी। उन्होंने बताया कि नान अल्कोहल फैटी लीवर डिजीज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लीवर में वसा जमा हो जाती है, जबकि व्यक्ति शराब का सेवन नहीं करता। यह स्थिति मधुमेह, मोटापा, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गलत आदतों से उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते इसका निदान और इलाज नहीं होता है, तो यह सिरोसिस या लिवर कैंसर जैसी जटिल स्थितियों में बदल सकता है। इस दौरान कलेक्टर ने जनसुनवाई हॉल में लगाई गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए प्रदर्शनी का अवलोकन किया।   शिविर में डॉ. प्रदीप मेहरा, डॉ. अनिल चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती भारती चौरसिया, जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर श्री मुकेश रघुवंशी, पैरामेडिकल स्टाफ, समस्त स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, फर्मासिस्टम, आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें