Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: मारपीट की घटना को लेकर सहकारिता समिति कर्मचारी संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन राशन वितरण के दौरान कर्मचारी से मारपीट, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Aditi News Team

Wed, Jun 18, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  मारपीट की घटना को लेकर सहकारिता समिति कर्मचारी संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन राशन वितरण के दौरान कर्मचारी से मारपीट, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

https://youtu.be/ZbfbrO7F45Q?si=F_M2zq6A1VjfeCSx

नरसिंहपुर जिले में सहकारी समिति डोभी के एक कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर म.प्र. सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ, जिला इकाई नरसिंहपुर द्वारा मंगलवार को एएसपी संदीप भूरिया को ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।   ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम डोभी में 14 जून को सहकारी समिति के कर्मचारी मूलचंद पटेल शासकीय योजना अंतर्गत राशन वितरण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के चार असामाजिक तत्वों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई तथा शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुँचाया।   महासंघ ने कहा है कि पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना में अभी तक शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने संबंधी गंभीर धाराएं, विशेष रूप से धारा 353, नहीं जोड़ी गई हैं। इससे असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिल सकता है, जिससे भविष्य में और भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।   प्रदेश प्रतिनिधि मो. शफी खान, प्रदेश अध्यक्ष कौरव, बी.एस. चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उक्त आरोपियों पर IPC की धारा 353 सहित उचित धाराओं में कार्रवाई की जाए तथा जिले भर के समस्त राशन दुकानदारों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि वे बिना डर के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।   महासंघ ने यह भी स्मरण कराया कि पूर्व में भी राशन वितरण कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन अपेक्षित सुरक्षा और कानूनी संरक्षण नहीं मिलने के कारण समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें