Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: Gadarwara "आपके द्वार आयुष्मान"जन जागरूकता बाईक रैली का किया गया आयोजन

Aditi News Team

Wed, Mar 3, 2021

गाडरवारा। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदन अनुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के अध्यक्ष श्रीमति आशा गोधा , जिला न्यायाधीश , नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश शासन के समन्वय से तहसील गाडरवारा में आयुष्मान भारत निरामयम योजना के प्रचार - प्रसार हेतु " आपके द्वार आयुष्मान " जन जागरूकता बाईक रैली निकाली गई तथा योजना के प्रति लोगो को जागरूक किया गया । रैली को तहसील न्यायालय के अध्यक्ष महोदय दीपक शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इसके बाद रैली तहसील न्यायालय से तहसील चिकित्सालय गाडरवारा तक होते हुये वापस तहसील न्यायालय गाडरवारा पर पहुची । कार्यक्रम में श्रीमति संतोषी वासनिक , द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश , संजय वर्मा , प्रथम अपर जिला न्यायाधीश , भूपेश कुमार मिश्रा , जे एम एफ सी , सुश्री श्वेता श्रीवास्तव , जे एम एफ सी , सुश्री भारती केशरी , जे एम एफ सी गाडरवारा , आर एस राजपूत , एसडीएम , ओ पी त्रिपाठी एस डी ओ पी एवं पैरालीगल वॉलेंटियर शेख रहीम , रामकृष्ण राजपूत , नितिन राजपूत , सदन सोनी , रामकुमार कुशवाहा , शिवराज कुशवाहा , एवं तहसील विधिक सेवा समिति की सहायिका श्रीमति शिखा साहू उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें