Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: Gadarwara आप के पदाधिकारियो ने घायलों की मदद कर,अपनी गाड़ी में सरकारी अस्पताल पहुँचाकर,करवाया प्राथमिक उपचार

Aditi News Team

Thu, Mar 4, 2021

गाडरवारा (चीचली ) आज शाम 6:30 बजे चीचली गाडरवारा रोड पर दिघोरी में दो बाईक सवार की आपस में जमकर टक्कर होने से दोनो बाईक पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक युवक एवं एक महिला व एक छोटे बच्चे को काफी चोटे आई। गंभीर रुप से घायल हुये रोड पर काफी देर से पड़े हुये इन लोगो ने कई बड़े वाहन पर सवार लोगों को रोकना चाहा लेकीन इनकी मदद के लिये कोई नही आगे आया। लोगों को आना जाना लगा रहा तमशाबीन घायलों की कराह सुनते रहें लेकिन कोई आगे नही आया और काफी देर तक 108 भी मौके पर नही पहुची। तभी आप के जिला पदाधिकारी चीचली में नगर निकाय चुनाव का जन सम्पर्क कर लौट रहें थे, रास्ते में आपसी बाईक की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुए लोगों को देखा तो गाड़ी रोककर उनकी नाजुक हालत को देख कर आप के पदाधिकारियो द्वारा तत्काल पुलिस को खबर की 108 पर फोन लगाया और मदद के लिये लोगों को रोकना चाहा लेकिन काफी देर तक जब मौके पर कोई बड़ा बाहन,आटो वाला कोई नही रुका और न ही एम्बुलेस पहुन्ची तब आप के पदाधिकारियो ने जिला उपाध्यक्ष भाई जमील खान की गाड़ी में गंभीर हालत में सड़क पर पड़े युवक व बच्चे व महिला को गाडरवारा शासकीय अस्पताल तक पहुंचाया गया जँहा घायलों को शीघ्र ही प्राथमिक उपचार दिलाने में सहयोग किया । इस अवसर पर आप नरसिंहपुर की टीम के जिलाध्यक्ष बाबूलाल पटेल,जिला महिला शक्ति संगठन अध्यक्ष श्रीमती रीना लमानिया, जिला उपाध्यक्ष जमील खान,एस एल पटेल,सोशल मीडिया प्रभारी रीतेश कौरव की घायलों की मदद करने में अहम भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें