Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,मेहरा गढ़वाल समाज की बैठक का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Mon, Apr 28, 2025
मेहरा गढ़वाल समाज की बैठक का हुआ आयोजन गाडरवारा। मेहर गढ़वाल समाज कल्याण परिषद द्वारा जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 27 अप्रैल दिन रविवार को महेश्वरी भवन में जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह गढ़वाल, उपाध्यक्ष काशीराम मेहरा, साईंखेड़ा क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह गढ़वाल, कोटवार संघ प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार मेहरा की उपस्थिति में स्थानीय महेश्वरी भवन में आयोजित की गई l उक्त बैठक में मातृशक्ति एवं जिले के हर क्षेत्र से उपस्थित सामाजिकजनों ने मां सरस्वती एवं बाबा साहब अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं संविधान प्रस्तावना के साथ बैठक की शुरुआत की जिसमें मंच संचालन युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इंजीनियर मुकेश मेहरा ने किया। बैठक में प्रांतीय चुनाव के विषय में विस्तृत चर्चा हुई एवं समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया एवं सामाजिक जनों से, युवाओं से अपील की गई की सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता अवश्य दें। अंतिम कड़ी में राष्ट्रगान के बाद श्री सचिन मेहरा जी द्वारा आभार व्यक्त कर बैठक समापन किया।

Tags :

जरूरी खबरें