Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: कबीर पर कुंडलियाँ  (सुशील शर्मा)

Aditi News Team

Wed, Jun 11, 2025
कबीर पर कुंडलियाँ  (सुशील शर्मा) 1 सादा जीवन सब जिएं,मन में उच्च विचार। जात पांत सब दूर हों,यह कबीर का सार। यह कबीर का सार, ज्ञान की ज्योति जलाई। दूर किए सब भेद, प्रेम की सीख सिखाई। एकई राम रहीम, प्रेम का करके वादा। कपट-दंभ से दूर ,जियो सब जीवन सादा।   2 साखी सबद कबीर के, ज्ञान पुंज आधार। जड़ें हिलीं पाखंड की ,ऐसा किया प्रहार। ऐसा किया प्रहार, राह प्रभु की दिखलाई। भक्ति जीव आधार, प्रेम गंगा बरसाई। सद्गुरु संत कबीर , ज्ञान के बन कर पाखी। बने सत्य आधार, संत के दोहा साखी।।   सुशील शर्मा

Tags :

जरूरी खबरें