Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखि डेका द्वारा आयोजित की गयी जिले के सभी थानों की कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Mon, Apr 21, 2025
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखि डेका द्वारा आयोजित की गयी जिले के सभी थानों की कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक, अपराधों पर नियंत्रण पूर्णतः अंकुश लगाने, लंबित अपराधों का समयावधि में निकाल हेतु थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश। पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखि डेका द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गयी। बैठक में जिले के अति. पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, अजाक, सभी अनुभागों के एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित हुये। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं रिपोर्ट आने पर त्वरित कार्यवाही की जावे:- समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष कदम उठाने हेतु दिशा निर्देश देते हुए यह भी कहा गया कि यदि किसी भी महिला संबंधी अपराध की रिपोर्ट आती है तो तत्परता पूर्वक वैधानिक कार्यवाही की जाना सुनिश्चित किया जावे। लंबित अपराधों के निकाल एवं अपराध नियंत्रण को लेकर कार्यवाही सुनिश्चित करें:-थानों में लंबित अपराधों का समयावधि में निकाल हेतु समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया एवं जिले में अवैध शराब का अवैध परिवहन, विक्रय, अवैध मादक पदार्थ का विक्रय, सट्टा, जुआ एवं रेत माफियाओं एवं समस्त प्रकार के माफियाओं पर सख्ती बरतते हुये क्षेत्र में अवैध कारोबार का पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु सख्ती से निर्देशित किया गया है साथ ही थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शिकायत कर्ता को संतुष्ट किया जावे एवं अनावश्यक आजमनों की शिकायतों को लंबित न रखा जावे तथा जिला एवं अनुभाग स्तर पर शिविर का आयोजन कर पीडित व्यक्तियों की शिकायत प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण किया जावे। पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखि डेका द्वारा थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये कि उनके क्षेत्र में यदि अवैध गतिविधियों के संचालन की जानकारी प्राप्त होती है तो उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।

Tags :

जरूरी खबरें