Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: कल महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज के होंगे विभिन्न आयोजन

Aditi News Team

Tue, Jun 3, 2025
कल महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज के होंगे विभिन्न आयोजन गाडरवारा । स्थानीय माहेश्वरी समाज अपना 5158 वां महेश नवमी उत्पति दिवस पर विभिन्न आयोजनों के साथ कल ४जून को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा ।यहां माहेश्वरी वंशोत्पत्ति की मान्यताओं के अनुसार उल्लेखित है कि माहेश्वरी समाज के पूर्व वंशज क्षत्रिय थे और शिकार के दौरान सप्त ऋषियों के श्राप से ग्रस्त होने के बाद 72 उमराओ को भगवान शिव ने श्रापमुक्त और जीवन दान देते हुए आशीर्वाद दिया था कि आज से माहेश्वरी कहलाओगे तथा पूरे वंश पर हमारी छाया रहेगी ।इसी कारण माहेश्वरी समाज यह उत्सव उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया जाता है । विभिन्न आयोजनों की प्रथम चरण में प्रातः आठ बजे माहेश्वरी भवन में आराध्य देव भगवान महेश का पूजन अर्चन एंव महाभिषेक सभी सजातीय महिलाओं व बंधुओं के व्दारा वैदिक परम्परा प्रतिष्ठा के साथ किया जावेगा/ इसके बाद दूसरे चरण में मानव सेवा संघ के बैनर तले खिचड़ी शासकीय चिकित्सालय परिसर में खिचड़ी वितरण किया जाना तय है । कार्यक्रम की व्दितीय चरण में चावड़ी वार्ड स्थित राम मंदिर से शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से भजन गायन और बैंड बाजा के साथ काबरा परिवार बगीचा बृजरत्न काबरा के निवास पर समापन होगा । इसमें सभी लोग परम्परागत राजस्थानी पोशाक पहनकर शोभायात्रा में शामिल होने के लिए मंडल अध्यक्ष श्री महेश मालपानी, सचिव मुरली मालानी, युवा संघ के अध्यक्ष अंकित पलोड, सचिव वैभव मालपानी., महिला मंडल की अध्यक्ष अनुराधा काबरा, सचिव लझ्मी काबरा ने सजातीय बंधुओं से निवेदन किया गया है । वही दूसरी ओर अंतिम चरण में विठ्ठल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी व प्रतिभा संपन्न व्यक्तियों को पुरूस्कार से सम्मानित करेंगे तथा समाज के उत्तरार्द्ध वरिष्ठो का भावभीना अभिनंदन किया जायेगा तो दूसरी तरफ सामाजिक परिचर्चा का खुला मंच रहेगा जिसमें समाजोपयोगी सुधार, सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उध्यमी आदि विषयों पर चर्चा होगी ।अंत में स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम समाप्त हो जायेगा ,सभी कार्यक्रमों की तैयारियां सभी दायित्व वान मिलजुलकर कर रहे हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें