Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: गाडरवारा,सड़क नाली निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन 

Aditi News Team

Fri, Jun 6, 2025
सड़क नाली निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन  गाडरवारा l स्थानीय विवेकानंद वार्ड स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के निवासियों द्वारा शुक्रवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी को एक ज्ञापन सोपा गया जिसमें मांग की गई है कि हम समस्त कॉलोनी वासी नगरपालिका में विधिवत टैक्स जमा कर रहे हैं वही हमारी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं है l यहां अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है और ना ही नाली का निर्माण l यहाँ स्वच्छ एवं साफ पीने के जल की उपलब्धता भी नहीं है l बरसात के समय यहां कीचड़ से दलदल जैसा माहौल निर्मित हो जाता है l ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि शीघ्र ही गोकुलधाम कॉलोनी में सड़क, नाली निर्माण एवं पीने के पानी की व्यवस्था की जाये l ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यम पटेल के अलावा गोकुलधाम कॉलोनी के निवासी शामिल रहे l

Tags :

जरूरी खबरें