Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: Narsinghpur जनहित कल्याण सहयोग समिति मप्र. के तत्वावधान में मुख्यमंत्री गृहमंत्री परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Feb 23, 2021

नरसिहपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओ ने नरसिहपुर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव एंव संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह से चर्चा कर जनहित व भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री व परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में मुख्य मांगे है कि-
1 माँ नर्मदा में पूर्णतः उत्खनन बंद किया जाना चाहिए, मशीन लगाकर मां नर्मदा में अवैध उत्खनन किया जा रहा है पुलिस अवैध उत्खनन पर निष्क्रिय क्यों है, सूचना देने पर खनिज व राजस्व विभाग की बात कर हाथ उठा देती है?

2 माँ नर्मदा के दोनों तटों में अवैध अतिक्रमण हटाया जाये, अवैध धर्म शालायें जिनमें परिक्रमावासियो धर्म प्रेमियों से किराया लिया जाता है बंद करायें
3 नरसिहपुर आरटीओ और महाकौशल शुगर मिल बचई के नबाव रजा के बीच हुए लेनदेन की जांच की जाये। जिसमें वायरल ऑडियो में नरसिहपुर आरटीओ से पाँच लाख में सौदा तय हुआ और दो लाख दे चुका हूँ की संपूर्ण उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए।
4 नरसिहपुर जिले में मेडीकल या इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना की जाये। बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं को पढ़ने भोपाल इंदौर जाना पडता है।
5 मल मूत्र का पानी मां नर्मदा में नही जाना चाहिए।

ज्ञापन देते समय भागीरथ तिवारी, सुधीर चौधरी, अभय हिन्दुस्तानी, गीत गोविंद पटेल, मनोज शुक्ला, सुभाष तिनगुरिया, प्रमोद झारिया, बबलू चौधरी आदि सदस्यों ने मांगो पर जल्द कार्रवाई ना होने पर जन आंदोलन की भी बात कही गई है।

Tags :

जरूरी खबरें