Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: Narsinghpur थाना मुंगवानी में हुआ महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क का शुभारम्भ, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव द्वारा स्कूली छात्रा से कराया गया हेल्प डेस्क का उद्घाटन ।

Aditi News Team

Mon, Mar 1, 2021


नरसिंहपुर। दिनांक 01 मार्च 2021 को जिले के थाना मुंगवानी में महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, एसडीओपी गोटेगांव श्री परषोत्तम मरावी, उप पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध) सुश्री राजेश्वरी कौरव, थाना प्रभारी मुंगवानी उनि रोहित पटैल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव द्वारा स्कूली छात्रा राजेश्वरी अहिरबार से उर्जा डेस्क का फीता कटवाकर उद्घाटन कराया गया है।
ऊर्जा हेल्प डेस्क क्या है:-
ऊर्जा डेस्क थाने में स्थित ऐसी इकाई है जो पुलिस के संपर्क में आने वाली जरूरतमंद महिला की मदद के लिए विशेष तरीके से उपयुक्त है। जहां थाने की सामान्य प्रक्रियाओं जिसमें पीडित महिला की रिपोर्ट पर एफआईआर अथवा एनसीआर को दर्ज करने के साथ-साथ उस महिला को तत्समय वांछित सहायाता विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों से प्रदान कराने का सक्ष्म एवं तत्काल प्रयास किया जाता है।
ऊर्जा हेल्प डेस्क क्यों बनाया गया है:-
पीडित महिला को संवेदनशीलता से सुनवाई मिले, महिला को उपयुक्त वातावरण अपनी पीडा को व्यक्त करने को मिले, पीडित महिला को सुरक्षा का एहसास हो, पीडित महिला को जरूरत के अनुसार वांछित सहायता दी जावे, महिला को अपने अधिकारों और उन्हे पाने की प्रक्रियाओं की जानकारी मिले, प्रत्येक महिला पर हुए अपराधों को गंभीरता से लिया जाए, महिला की सुनवाईहेतु विशेष तौर पर प्रशिक्षित अधिकारी उसके प्रकरण पर समुचित कार्यवाही कर सकेगें, आम जनता को महिला अपराधों के संबंध में जागरूक करने विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएगें।

Tags :

जरूरी खबरें