Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

: Narsinghpur बरमान घाट में नर्मदा स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान के तहत की गई साफ सफाई

Aditi News Team

Tue, Feb 23, 2021

नरसिंहपुर / कार्यपालक अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश अनुसार एवं सदस्य सचिव तथा जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला प्राधिकरण नरसिंहपुर श्रीमती आशा गोधा के मार्गदर्शन मैं नर्मदा स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन बरमान घाट में किया गया उक्त स्वच्छता अभियान के माध्यम से जिला न्यायालय न्यायाधीश गण एवं स्थानीय प्रशासन के संयुक्त अभिनव पहल द्वारा मां नर्मदा की साफ सफाई कर आम श्रद्धालुओं को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि मां नर्मदा जो कि मध्य प्रदेश की जीवन दायिनी है इसको साफ स्वच्छ बनाए रखें मां नर्मदा का जलस्तर निरंतर घटता जा रहा है यहां तभी संभव है जब कि उसे स्वच्छ एवं साफ रखा जाए तथा इसका दोहन पूर्णता प्रतिबंधित हो यह संदेश देने का प्रयास किया गया। हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए मां नर्मदा को स्वच्छ रखना हमारा दायित्व भी नहीं अपितु यह बड़ा पुनीत कार्य है इस को कर्तव्य के रूप में करें ।उक्त शिविर में जिला न्यायालय नरसिंहपुर के न्यायाधीश जसवंत सिंह यादव अपर जिला जज , कमलेश कुमार भार्गव मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरसिंहपुर, संजय गुप्ता अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर , दिनेश देवड़ा अपर जिला जज, अमर सिंह सिसोदिया जेएमएफसी , अजय कुमार चौहान जेएमएफसी, कमलेश साहू जेएमएफसी, दिलीप माहोर जे एम एफ सी नरसिंहपुर, रविंद्र्र गुप्ता सीईओ जनपद पंचायत चावरपाठा, सूर्य प्रताप सिंह विशेष लोक अभियोजक जिला न्यायालय एवं न्यायालय कर्मचारी जनपद पंचायत के कर्मचारी स्वयं सेवी संगठन पैरा लीगल वालंटियर द्वारा नर्मदा स्वच्छता अभियाान में श्रमदान दिया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें