Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

जिला प्रशासन की सतत मॉनीटरिंग

सांसदों की सिहोरा से दूरी के क्रम को तोड़ न सके

27 जुलाई को देश के 790 जिला मुख्यालयों में 15 करोड़ हस्ताक्षर सरकार को सौंपे जाएंगे

जनपद पंचायत बाबई चीचली की अध्यक्ष श्रीमती राधा अहिरवार ने अपने साथियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने मलेरिया रथ को दिखाई हरी झंडी

Aditi News Team

Wed, Jun 4, 2025
नरसिंहपुर,कलेक्टर ने मलेरिया रथ को दिखाई हरी झंडी नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मच्छरों की पैदावार, मलेरिया तथा अन्य वाहक जनित रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से मलेरिया रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस ठाकुर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजकिशोर पटेल और अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।   उल्लेखनीय है कि मानसून के प्रारंभ के साथ ही मच्छरों की उत्पत्ति स्थल बढ़ जाने के कारण मलेरिया जन्य परिस्थितियां निर्मित होती हैं। अत: मच्छर व जन्य रोगों के प्रति जनजागरूकता के लिए माह जून मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है। इस उद्देश्य से कलेक्टर ने उक्त मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   मलेरिया माह के दौरान जिले में जन जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। ब्लॉक, सेक्टर एवं पंचायत स्तर पर कार्यशाला के सत्र आयोजित किये जायेंगे। इस माह में बुखार से पीड़ित व्यक्ति व मलेरिया रोगियों की खोज कर उनका उपचार किया जायेगा। ग्राम स्तर पर ग्राम स्वास्थ्य एवं तदर्थ समिति की बैठक आयोजन कर मच्छर जन्य परिस्थितियों के उन्मूलन के प्रयास किये जायेंगे। साथ ही मलेरिया नियंत्रण के लिए जिले में व्यापक प्रचार- प्रसार किया जायेगा व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।   मलेरिया निरोधक माह के दौरान मलेरिया रथ नरसिंहपुर जिले में जून माह 2025 में सभी 06 विकासखंडों के प्रमुख हाट बाजारों व ग्रामों में जाकर मलेरिया एवं अन्य वाहक जनित रोगों के प्रति जागरूकक करेगा। मलेरिया रथ के भ्रमण के साथ फील्ड वर्कर एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को मलेरिया रोग से बचाव व नियंत्रण के लिए घरों में अनुपयोगी बर्तनों तथा कूलर आदि में जमा पानी सप्ताह में एक बार आवश्यक रूप से बदलने, घरों के आसपास जमा पानी हो तो पानी की निकासी की व्यवस्था करने, रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने आदि की जानकारी दी जायेगी।   यदि किसी व्यक्ति को बुखार आने पर शीघ्र खून की जांच कराने एवं मलेरिया होने पर मलेरिया रोधी दवा की पूर्ण खुराक लेने की समझाइश दी जायेगी। गर्भवती महिलाओं को बुखार आने पर मलेरिया की जांच अवश्य रूप से करायें, जिससे मलेरिया रोग की पहचान कर समुचित इलाज किया जा सके। मलेरिया जांच व उपचार की सुविधा शासकीय अस्पतालों, संस्थाओं एवं आशा के पास नि:शुल्क उपलब्ध है।

Tags :

जरूरी खबरें