Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

: राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल की शिक्षा मंत्री से भेंट

Aditi News Team

Sat, May 17, 2025
राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल की शिक्षा मंत्री से भेंट राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने आज शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की एवं अपनी मांगों मांगों से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया संघ की प्रमुख मांगों निम्न हैं । 1. सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि 2. सेवानिवृत्ति के पश्चात स्टाइपेंड/मानदेय 3. राज्य शिक्षा नीति में विशेष भूमिका 4. विशेष प्रोत्साहन भत्ता/सम्मान राशि 5. राज्य स्तर पर परिषद का गठन 6. स्वास्थ्य सुरक्षा एवं बीमा सुविधा: 7. राजकीय समारोहों में सहभागिता 8. विद्यालयों में प्रेरणा स्थल निर्माण: इससे पूर्व सुशील शर्मा प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गाडरवारा को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक संघ का प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया आज गाडरवारा में प्रांतीय बैठक में यह निर्णय लिया गया ,रजनीश जैन प्राचार्य को कार्यकारी अध्यक्ष,राजेश सोनी प्राचार्य को प्रांतीय सचिव,विनोद सोनी को प्रांतीय उपाध्यक्ष,रघुवीर राय प्राचार्य को प्रांतीय कोषाध्यक्ष,हल्केवीर पटेल को प्रांतीय प्रवक्ता,रामविलास रघुवंशी को प्रांतीय सह सचिव एवं संजय जोशी बी एल मिश्रा धीरेन्द्र तोमर सतीश प्यासी बाल कृष्ण पचौरी को प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है नारायण गुप्ता को नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें