Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार यातायात जागरूकता हेतु आयोजित ‘‘ रोड सेफ्टी समर कैंप’’ का किया गया समापन

Aditi News Team

Wed, May 21, 2025
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार यातायात जागरूकता हेतु आयोजित ‘‘ रोड सेफ्टी समर कैंप’’ का किया गया समापन सड़क दुर्घटनाओं को कम किये जाने में एनसीसी कैड्टिस की क्या भूमिका हो सकती है के सम्बंध में बताया विस्तार से छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों तथा आधुनिक उपकरणों की दी गई जानकारी जबलपुर जिलें में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में कमी लाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेषानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जबलपुर श्रीमती सोनाली दुबे के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता विषय पर ‘‘रोड सेफ्टी समर कैंप’’ भंवरताल गार्डन में आयोजित किया गया। आज दिनांक 21.05.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमति सोनाली दुबे की उपस्थिति में समर कैंप का समापन किया गया । समापन कार्यक्रम में एनसीसी कैड्टिस, एवं उनके पदाधिकारी तथा यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे। ‘‘ रोड सेफ्टी समर कैंप’’ के समापन के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमति सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष उपाध्याय, श्री बैजनाथ प्रजापति द्वारा सभी को यातायात जागरूकता विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं उन्हें समझाईश दी गई कि एक वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना से कैसे बच सकता है। साथ ही एनसीसी कैड्टिस को यातायात जागरूकता एवं शहर की यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस का सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया है। सड़क दुर्घटनाओं को कम किये जाने में एनसीसी कैड्टिस की भूमिका क्या हो सकती है ,की जानकारी देते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का स्वयं पालन करते हुए अपने सहपाठी, परिवार, रिष्तेदारों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करें। यातायात जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई,सभी कैड्टिस को यातायात नियमों वाले पम्पलेट, परीक्षा पेड वितरित किये गयें।   यातायात समर कैंप के समापन कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक ,श्री शिवदयाल सनोडिया, थाना प्रभारी यातायात गढ़ा श्री हरिकिशन आटनेरे, थाना प्रभारी यातायात घमापुर श्रीमति इंद्रा ठाकुर, एवं सूबेदार राहुल सिंह ठाकुर, मनीष प्यासी, दिनेश षर्मा, सउनि दुरपाल सिंह तेकाम एवं अन्य यातायात स्टाफ मौजूद रहा । इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु दीनदयाल चौक से माढ़ोताल चौक, अहिंसा चौक तक मार्ग में किये गये अस्थाई अतिक्रमण पर नगर निगम टीम के साथ सयंुक्त कार्यवाही जाकर अतिक्रमणों को हटवाया गया। कार्यवाही निरंतर जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें