Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: सांईखेड़ा के नरहरियानंद तालाब में स्वच्छता के लिए हुआ श्रमदान

Aditi News Team

Wed, Apr 16, 2025
सांईखेड़ा के नरहरियानंद तालाब में स्वच्छता के लिए हुआ श्रमदान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 30 जून तक जिले में जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में परिषद की विकासखंड सांईखेड़ा द्वारा नरहरियानंद तालाब की साफ- सफाई की गई।   जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों, परामर्शदाताओं और आम नागरिकों की सहभागिता से सांईखेड़ा के नरहरियानंद सरोबर में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। इस दौरान जागरूकता रैली व जल संवाद का आयोजन किया गया।   इस अवसर पर नगर परिषद साईखेडा के श्री सचिन अग्रवाल, श्री दीपक अग्रवाल, परामर्शदाता और मप्र मप्र जनअभियान परिषद की संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें