Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई: नर्मदापुरम नगर में कच्चे-पक्के निर्माण हटाए गए

Aditi News Team

Sat, May 3, 2025
अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई: नर्मदापुरम नगर में कच्चे-पक्के निर्माण हटाए गए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित रूप से सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम एवं राजस्व अमले द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इसमें पुराना बस स्टैंड, हलवाई चौक, सब्जी मंडी सहित नगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर अतिक्रमण हटाए गए।   अभियान के तहत जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रूप से किए गए पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाई गई टपरियाँ एवं गुमठियाँ भी हटाई गईं। प्रशासन द्वारा सार्वजनिक परिसरों, सड़कों और चौक-चौराहों पर किए गए किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें