Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: कहने को अपने

Aditi News Team

Thu, May 8, 2025
कहने को अपने   भीड़ में भी क्यों, दिखती है दूरी। अपनों को अपना कहना है भारी।   शब्दों के धागे, रिश्तों की माला पर मन के भीतर, दिखता है हाला। मुश्किल घड़ी में सब, मोड़ते है मुख बस रस्में निभाते, कैसी ये यारी।   रिश्तों के धागे, स्नेह का सागर। पर व्यस्त निगाहें, नापती हैं गागर। बेटा भी कहता, "पिताजी मेरे", पर सेवा के पथ पर, कैसी बेगारी।   सखाओं की महफिल, हँसी के ठिकाने पर दर्द की आह में, सब हैं बेगाने। वादे निभाते हैं, बस ऊपरी मन से, भीतर की गहराई, उथली उधारी   पड़ोसी का घर भी, दिखता है अपना, पर दीवारों का है, कैसा ये सपना। सुख-दुख में झाँकते, औपचारिक बनकर, अंतर की आत्मीयता, लगती है कारी।   यह कैसा बंधन, यह कैसा नाता, सिर्फ जुबां पर है, क्यों सब ये आता। मन से जो जुड़े हों, वही तो हैं अपने, बाकी की बातें तो बस,उथली दो धारी।   खोई सी संवेदना, रूखे से चेहरे, दिखावे की दुनिया, और झूठे घेरे। कब जागेगी मन की, सोई सी करुणा, कब मिटेगी रिश्तों की, यह बेजारी। 🙏सुशील शर्मा✒️

Tags :

जरूरी खबरें