Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: शहीद नगरी चीचली में निकाली गई तिरंगा यात्रा  

Aditi News Team

Fri, May 23, 2025
शहीद नगरी चीचली में निकाली गई तिरंगा यात्रा   गाडरवारा। ऑपरेशन सिन्दूर मे भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं शौर्य के सम्मान मे राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच, चीचली के द्वारा शहीद नगरी चीचली में तिरंगा यात्रा निकाली यह यात्रा नगरिया मंदिर से शहीद मंसाराम एवं वीरांगना गौरा देवी के स्मारक तक निकाली गई चीचली नगर की मुख्य गलियों से होते हुए यात्रा निकली यात्रा में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "भारतीय सेना जिंदाबाद" के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों स्थानीय नागरिक,चीचली नगर आस पास के ग्रामो सहित वरिष्ठ जन युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें