Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: सिविल डिफेंस सिस्‍टम को अपडेट करें – कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना मॉक ड्रिल के फीडबैक के संबंध में आयोजित बैठक में दिये निर्देश

Aditi News Team

Thu, May 8, 2025
सिविल डिफेंस सिस्‍टम को अपडेट करें – कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना मॉक ड्रिल के फीडबैक के संबंध में आयोजित बैठक में दिये निर्देश कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना ने कल आयोजित मॉक ड्रिल के फीडबैक के संबंध में आज सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक की। बैठक में मॉक ड्रिल के दौरान पाई गई कमियों को सुधार करने के निर्देश दिये तथा प्रदेश के अन्‍य चार जगह आयोजित मॉक ड्रिल में किये गये नवाचार के संबंध में चर्चा की गई। उन्‍होंने कहा कि आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहतर तरीका क्‍या हो सकते हैं इस पर विचार कर नवाचार करें। उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में सिविल डिफेंस सिस्‍टम को अपडेट कर पूरी कार्ययोजना तैयार रखें। आपदा की स्थिति में सायरन सही समय पर बजाने, बचाव व राहत संसाधनों का समय पर सुनिश्चित करने आदि अनेक बिंदुओं पर चर्चा कर इसमें सुधार के निर्देश दिये। साथ ही कहा गया कि ब्‍लैक आउट के दौरान भी कुछ लोग सड़कों पर लाइट जलाते मिले, वहीं कुछ दुकानों व संस्‍थानों में भी प्रकाश बाहर से दिखाई दिया। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने लोगों से अपील किया कि लोग स्‍वविवेक से नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से ब्‍लैक आउट के समय अपने-अपने घरों के लाईट को बंद कर देना चाहिए और ऐसी छदम स्थिति निर्मित कर देना चाहिए जिससे लगे कि यह अवासीय क्षेत्र नहीं है। ब्‍लैक आउट के संबंध में उन्‍होंने लोगों से जागरूक रहने की अपेक्षा व्‍यक्‍त की। वार्डन व वालिंटियर के पंजीयन के लिए फार्म रहेंगे उपलब्‍ध - बैठक के दौरान होमगार्ड कमांडेंट ने बताया गया कि सिविल डिफेंस के लिए शहर के हर थानों में वार्डन व वालिंटियर के लिए फार्म उपलब्‍ध रहेंगे। जिसमें युवा शक्ति आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा तथा बचाव कार्य में अपनी सहभागिता कर योगदान दे सकते हैं। बैठक में डीआईजी श्री अतुल सिंह, एसपी श्री संपत उपाध्‍याय, नगर निगम कमिश्‍नर श्रीमती प्रीति यादव, अपर कलेक्‍टर सुश्री मिशा सिंह, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर श्री नाथूराम गोंड सहित अन्‍य संबंध‍ित अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें