Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

: मूंग के लिए गांव गांव जलेंगे पुतले, तहसील में निकलेगी अर्थी , किसान सभा

Aditi News Team

Wed, Jun 11, 2025
मूंग के लिए गांव गांव जलेंगे पुतले, तहसील में निकलेगी अर्थी , किसान सभा मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील इकाई गाडरवारा की बैठक 10जून को गंगाराम बघेले की अध्यक्षता में देवेंद्र वर्मा के फॉर्म हाउस सालीचौका में सम्पन्न हुई,, बैठक में मुख्य रूप से सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी न किए जाने से सरेआम सरकार द्वारा लूट की खुली छूट दिए जाने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। किसान सभा किसानों को पूर्व से ही अवगत कराती चली आ रही है कि मोदी मोहन की डबल इंजन की सरकार चंद कॉर्पोरेट के हित में किसान मजदूर सहित आम जन को लूटने वाले कानून लाकर बर्बाद करते हुए भुखमरी की ओर धकेल रहे हैं, जो कि आज सभी किसानों को मूंग खरीदी सरकार द्वारा 8768रु समर्थन मूल्य पर न किया जाने से 5से 6हजार रुपए क्विंटल में बेचने मजबूर हो रहे हैं जिसमें 2800से 3800रु प्रति क्विंटल की लूट हो रही है। *मंडी गेट पर बनेगी मूंग की खिचड़ी, होगा पुतला दहन* सरकार से तत्काल मूंग खरीदी की अपेक्षा की जाती है यदि 11जून के पहले खरीदी की घोषणा नहीं होती तो 12जून को सालीचौका उपमंडी के सामने किसानों की मूंग को जहरीली बताया जा रहा है उसी मूंग की खिचड़ी बनाकर धरना प्रदर्शन करते हुए वहीं बनाकर खाएंगे और सरकार का पुतला दहन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे, यह क्रम 12जून से 27जून तक गांव गांव चलेगा जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पचामा में धरना प्रदर्शन पुतला दहन होते हुए सहावन, अड़ेगाव ,अमांडा, बांसुरिया, रहमा , सालीचौका सहित अन्य गांव में भी प्रदर्शन एवं पुतला दहन करते हुए 27जून को गाडरवारा तहसील के मुख्य मार्गो से सरकार की अर्थी निकालते हुए पुतला दहन कर राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम एस डी एम गाडरवारा को ज्ञापन सौंपकर समापन कर आगे के आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। बैठक में किसान सभा के सचिव करणसिंह अहिरवार, उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, सहसचिव नरेंद्र वर्मा, रामसिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष लालसहब वर्मा,गंगाराम बघेले, तुलसीराम श्रीवास, नन्हेलाल वर्मा, भैरोप्रसाद विश्वकर्मा, विश्राम वर्मा, कमलेश पटेल,कालूराम वर्मा, यदुराज वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें