: हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही करने पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
Sat, Sep 25, 2021
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने शुक्रवार को गाडरवारा के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खुरसीपार पहुँचे। ग्राम पंचायत परिसर में उन्होंने ग्रामवासियों से विस्तृत चर्चा की और शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासनिक अमला अपने मुख्यालय पर दो दिन मौजूद रहेगा। इस दौरान किसी भी हितग्राही को भटकने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। ग्रामवासियों से चर्चा के दौरान उन्होंने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास एवं दिव्यंगता सर्टिफ़िकेट की जानकारी ली।
ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही करने वाले ग्राम पंचायत सचिव श्री मोहन लाल वर्मा को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही रोज़गार सहायक श्री शरद कुमार तीनगुरिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके पश्चात उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कोविड टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने कोविड टीकाकरण में सक्रिय रूप से सहभागिता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख, अन्य अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।
: गाडरवारा ,ग्राम पंचायत सूखाखैरी पहुँचे आला अधिकारी
Sat, Sep 25, 2021
नरसिंहपुर ।
गाडरवारा भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह ग्राम पंचायत सूखाखैरी पहुंचे। उन्होंने यहां ग्राम पंचायत भवन में सिटीज़न चार्टर एवं निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने यहां सिटीजन चार्ट व्यवस्थित रूप से होने पर मौजूद अधिकारियों- कर्मचारियों सहित ग्राम वासियों को बधाई दी।
इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से चर्चा कर उनके दिए जा रहे ग्राम पंचायत के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग की प्रशंसा की। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि पानी की टंकी का पाइप ख़राब होने के कारण पेयजल की समस्या होती है। साथ ही नालियों में दवाइयों का छिड़काव नहीं हुआ है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने पीएचई के ईई को पानी टंकी पाइप बदलने एवं बीएमओ को नालियों में मच्छररोधी दवाओं एवं पाउडर का छिड़काव करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने किया पौधरोपण
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने ग्राम पंचायत सूखाखैरी में ग्राम चौपाल परिसर में बादाम का पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने मंगल भवन का अवलोकन भी किया। मंगल भवन की बेहतर रखरखाव एवं व्यवस्थाओं की तारीफ की।
भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख, अन्य अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।
: गाडरवारा,मुकेश बसेडिया ने बनांचल ग्रामो में सेवा कर वैक्सीनेशन की दी प्रेरणा
Sat, Sep 25, 2021
गाडरवारा। गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने बीते शुक्रवार को विपरीत मौसम में दुर्गंम बनांचल क्षेत्र के ग्राम पीपला , बेरबन, टोला में कन्याओ का पूजन कर उन्हें वस्त्र ,श्रृंगार प्रदान किया। उन्होंने आदिवासियों भाइयों व बहनो को वस्त्र ,राशन ,मच्छरदानी व वृद्ध माताओ को राशन प्रदान कर आशीर्वाद लिया तथा बच्चो को शिक्षा के लिये प्रेरित कर पठन पाठन लेखन सामग्री वितरण की । उक्त अवसर पर उन्होंने सभी वन ग्रामवासियो की कोविड वैक्सीन की अफवाहों को दूर करते हुए उन्हें वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित किया एवं नशा मुक्ति व शिक्षा के महत्व को समझाया। वनाचंल क्षेत्रों से लौटकर बसेडिया ने बताया कि विगत 13 वर्षों से सेवा के दौरान ये पाया कि आज के युग मे भी ये पिछड़े हुए है।शिक्षा व नशा मुक्ति से ही इनका विकास संभव है।उन लोगों तक प्रशासन एवं सरकार की सुविधाएं व विकास तो पहुंच रहा परन्तु इनका शैक्षणिक स्तर अभी भी कम है जिसका मुख्य कारण नशा व जागरूकता का अभाव है।।वर्तमान में बरसात में किसी प्रकार की मजदूरी न होने के कारण आज भी ये बनोपज पर आधारित रहते है। बसेडिया के साथ उक्त सेवा कार्य मे मनोज शर्मा, अनुज शर्मा, पप्पू भरिया,हल्के भरिया,का सराहनीय योगदान रहा ।