: गाडरवारा ,ग्राम पंचायत सूखाखैरी पहुँचे आला अधिकारी
Sat, Sep 25, 2021
नरसिंहपुर ।
गाडरवारा भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह ग्राम पंचायत सूखाखैरी पहुंचे। उन्होंने यहां ग्राम पंचायत भवन में सिटीज़न चार्टर एवं निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने यहां सिटीजन चार्ट व्यवस्थित रूप से होने पर मौजूद अधिकारियों- कर्मचारियों सहित ग्राम वासियों को बधाई दी।
इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से चर्चा कर उनके दिए जा रहे ग्राम पंचायत के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग की प्रशंसा की। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि पानी की टंकी का पाइप ख़राब होने के कारण पेयजल की समस्या होती है। साथ ही नालियों में दवाइयों का छिड़काव नहीं हुआ है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने पीएचई के ईई को पानी टंकी पाइप बदलने एवं बीएमओ को नालियों में मच्छररोधी दवाओं एवं पाउडर का छिड़काव करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने किया पौधरोपण
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने ग्राम पंचायत सूखाखैरी में ग्राम चौपाल परिसर में बादाम का पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने मंगल भवन का अवलोकन भी किया। मंगल भवन की बेहतर रखरखाव एवं व्यवस्थाओं की तारीफ की।
भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख, अन्य अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।
: गाडरवारा,मुकेश बसेडिया ने बनांचल ग्रामो में सेवा कर वैक्सीनेशन की दी प्रेरणा
Sat, Sep 25, 2021
गाडरवारा। गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने बीते शुक्रवार को विपरीत मौसम में दुर्गंम बनांचल क्षेत्र के ग्राम पीपला , बेरबन, टोला में कन्याओ का पूजन कर उन्हें वस्त्र ,श्रृंगार प्रदान किया। उन्होंने आदिवासियों भाइयों व बहनो को वस्त्र ,राशन ,मच्छरदानी व वृद्ध माताओ को राशन प्रदान कर आशीर्वाद लिया तथा बच्चो को शिक्षा के लिये प्रेरित कर पठन पाठन लेखन सामग्री वितरण की । उक्त अवसर पर उन्होंने सभी वन ग्रामवासियो की कोविड वैक्सीन की अफवाहों को दूर करते हुए उन्हें वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित किया एवं नशा मुक्ति व शिक्षा के महत्व को समझाया। वनाचंल क्षेत्रों से लौटकर बसेडिया ने बताया कि विगत 13 वर्षों से सेवा के दौरान ये पाया कि आज के युग मे भी ये पिछड़े हुए है।शिक्षा व नशा मुक्ति से ही इनका विकास संभव है।उन लोगों तक प्रशासन एवं सरकार की सुविधाएं व विकास तो पहुंच रहा परन्तु इनका शैक्षणिक स्तर अभी भी कम है जिसका मुख्य कारण नशा व जागरूकता का अभाव है।।वर्तमान में बरसात में किसी प्रकार की मजदूरी न होने के कारण आज भी ये बनोपज पर आधारित रहते है। बसेडिया के साथ उक्त सेवा कार्य मे मनोज शर्मा, अनुज शर्मा, पप्पू भरिया,हल्के भरिया,का सराहनीय योगदान रहा ।
: गाडरवारा,जनशिक्षा केंद्रों पर हुई बैठकें
Sat, Sep 25, 2021
गाडरवारा। बीते शनिवार को साईंखेड़ा विकासखंड अंतर्गत समस्त जनशिक्षा केंद्रों पर समस्त शाला प्रभारियों की बैठकें आयोजित की गई । बेठको में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वें 2021 की तैयारी हेतु साप्ताहिक टेस्टों का प्रश्नवार विश्लेषण क्लस्टर प्रभारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया एवं समय सीमा में मार्क टेस्ट लिए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बेठको में शिक्षको ने अपने अपने विषय का प्रस्तुतिकरण भी किया। उक्त बैठकों में प्रमुख रूप से बीआरसी चंदन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा, जनशिक्षको प्रशांत राय, देवी सिंह कीर, नेपाल झारिया, प्रमोद पठारिया, सुरेंद्र राजपूत, रामकृष्ण अहिरवार, बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान , प्रदीप मालवीय एवं क्लस्टर प्रभारियों ओ पी पाराशर, विश्वनाथ शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, प्रशान्त पटैल, व्ही के चौरसिया, पवन राजोरिया सहित शाला प्रभारियों की उपस्थिति रही