ADITI NEWS
सामाजिक

गाडरवारा, हर्षोउल्लास के साथ मनाई विवेकानंद जंयति

हर्षोउल्लास के साथ मनाई विवेकानंद जंयति

गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति द्धारा स्वामी विवेकानन्द जंयती राष्ट्रीय युवा दिवस पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया। जिसमे प्रात 9 बजे विवेकानंद तिराहा,श्री हनुमान चौक,आमगांव नाका पर समिति पदाधिकारियों द्धारा शासकीय चिकित्सा प्रभारी राकेश बोहरे, पूर्व प्राचार्य राजेश बरसैया, समिति संस्थापक आशीष राय,अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया की उपस्थिति में स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चना की गई। साथ ही राष्ट्रगान गाकर सलामी दी गई। एवम विवेकानंद जी के विचारों पर संगोठी का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन बबलू कहार ने किया। समिति सदस्य संजय विश्वकर्मा, अमित कोरी,तिवारी मास्साब,चेतन विश्वकर्मा,अमीन खान सहित गणमान्य उपस्तिथ थे।

Aditi News

Related posts