Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: उज्जैन, नागचंद्रेश्वर दर्शन एवं महाकाल सवारी के दौरान चोरी/जेबकटी करने वाले एवं अशांति फैलाने वाले कुल 28 असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों को पकड़ा ।

Aditi News Team

Tue, Aug 22, 2023
◼️ नागचंद्रेश्वर दर्शन एवं महाकाल सवारी के दौरान चोरी/जेबकटी करने वाले एवं अशांति फैलाने वाले कुल 28 असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों को पकड़ा । ◼️महाकाल सवारी के दौरान 04 मोबाईल धारकों को गुम हुए मोबाईल लौटाए गए। जैसा कि विदित है कि नागपंचमी पर्व के चलते उज्जैन जिले में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट वर्ष में केवल एक दिन के लिये खोले जाते है । नागचंद्रेश्वर मंदिर ,महाकाल मंदिर एवं महाकाल सवारी दर्शन हेतु देश-विदेश से श्रद्धालुगण भारी संख्या में आकर दर्शन लाभ ले रहे है । उक्त व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा के नेतृत्व में उज्जैन पुलिस द्वारा सक्रियता से निगरानी रखी जा रही है एवं एवम् आम जनता/ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता में प्राथमिकता देने हेतु उज्जैन पुलिस के प्रयास लगातार जारी है। अपराधो की रोकथाम हेतु उज्जैन पुलिस द्वारा समस्त थानों से असूचना संकलन ,क्राइम सेल व साइबर सेल की एक टीम गठित की गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 21.08.23 को 04 श्रद्धालुओं के गुम हुए मोबाइलों की तस्दीक करने के पश्चात मोबाईल धारको को बुलाकर उनके मोबाइल लौटाए गए। उज्जैन पुलिस की आसूचना टीम ने कुल 28 असामजाजिक तत्वों एवं अपराधियों को रेलवे स्टेशन बस स्टैंड व महाकाल सवारी के दौरान पकड़ कर उज्जैन पुलिस ने सक्रियता की मिसाल कायम की है।

Tags :

जरूरी खबरें