Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: "ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार105 लीटर कच्ची शराब जप्त, कच्ची शराब बनाने हेतु तैयार किया हुआ 500 लीटर लाहन किया गया नष्ट

Aditi News Team

Tue, Aug 22, 2023
"ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार105 लीटर कच्ची शराब जप्त, कच्ची शराब बनाने हेतु तैयार किया हुआ 500 लीटर लाहन किया गया नष्ट पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा के मार्ग दर्शन में थाना तिलवारा की टीम द्वारा 1 आरोपी को 105 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।   थाना प्रभारी तिलवारा सुश्री सरिता बर्मन ने बताया कि दिनंाक 21-8-23 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खुलरी में मंगल चक्रवर्ती भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बेचने के लिये रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम खुलरी में मंगल चक्रवर्ती अपने मकान की परछी में 7 नग प्लास्टिक के डिब्बे रखे मिला जिन्के ढक्कन खोलकर चैक करने पर लगभग 105 लीटर कच्ची शराब भरी मिली, आसपास झाड़ियां में तलाश की गई तो 15 लीटर के कुप्पों में लगभग 500 लीटर कच्ची शराब उतारने हेतु लाहन छुपा कर रखा मिला, लाहन को नष्ट करते हुए एवं कच्ची शराब को जप्त करते हुये आरोपी मंगल चक्रवर्ती उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खुलरी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* अवैध शराब जप्त करने में उप निरीक्षक लेखराम नादोनिया प्रधान आरक्षक राजेश, आरक्षक दारासिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें