Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

: ऑपरेशन शिकंजा’’ क्रिकेट के सटोरियों के खिलाफ प्रहार ऑनलाईन आईडी प्रोवाईड कर क्रिकेट का सट्टा खिलवाने वाले सटोरिये भाई गिरफ्तार,नगद 45 हजार रूपये, 2 मोबाईल जप्त

Aditi News Team

Sun, Sep 3, 2023
‘‘ऑपरेशन शिकंजा’’ क्रिकेट के सटोरियों के खिलाफ प्रहार ऑनलाईन आईडी प्रोवाईड कर क्रिकेट का सट्टा खिलवाने वाले सटोरिये भाई गिरफ्तार,नगद 45 हजार रूपये, 2 मोबाईल जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विधार्थी (भा.पु.से.) द्वारा चल रहे एशिया कप क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर पतासाजी कर क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।   आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री कमल मौर्य तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना ग्वारीघाट की टीम द्वारा क्रिकेट के सट्टे के अवैध कारोबार मे लिप्त 2 आरोपी भाईयों को पकड़ा जाकर नगद 45 हजार रूपये एवं 2 मोबाईल जप्त किये गये है।   थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री नेहरू खण्डाते ने बताया कि आज दिनंाक 3-9-23 की रात्रि क्राईम ब्रंाच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जिलहरी घाट ग्वारीघाट में सीढ़ियों पर बैठकर एक युवक अवैध रूप से मोबाइल के माध्यम से भारत-पाकिस्तान मैच में क्रिकेट का आनलाईन सट्टा खिलवा रहा है तथा हिसाब किताब कर रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना ग्वारीघाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जिलहरीघाट की सीढियों पर पेड़ के नीचे मुखबिर के बताये हुलिये का युवक मोबाइल लिये बैठा था तथा आसपास भीड़ लगी थी ़ पुलिस केा देखकर भीड में खडे लोग भाग गये घेराबंदी कर मुखबिर के बताये हुलिये के युवक को पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम जतिन प्रथ्यानी उम्र 23 वर्ष निवासी कांचघर द्वारका वार्ड घमापुर बताया, जिसके कब्जे से रियलमी कम्पनी का मोबाइल लेकर पूछताछ करने पर अपने भाई शिवम प्रथ्यानी के साथ मिलकर महादेव आनलाईन बुकी गोवा ब्रांच के मालिक नीतेश मंगतानी निवासी धनी की कुटिया थाना अधारताल तथा दीनदयाल बस स्टेण्ड निवासी विमल कटियार के कहने पर उनकी ओर से आनलाईन क्रिकेट सट्टा खिलाना बताते हुये व्हाटसएप के माध्यम से सट्टा खेलने वाले खिलाड़ियों केा यूआरएल आईडी पासवर्ड बनाकर देना बताया तथा सट्टा खिलाने के बदले में नीतेश मंगतानी एवं विमल कटियार द्वारा उसे एवं उसके भाई शिवम प्रथ्यानी को पेमेण्ट करना बताया, इसके साथ ही बताया कि भारत पाकिस्तान एशिया कप मैच में उसने तथा भाई शिवम प्रथ्यानी ने सट्टा खेलने वाले खिलाड़ियों की आनलाइन आईडी बनायी थी तथा क्रिकेट कां सट्टा खिलवाया था तथा अभी बैठकर वह सट्टे का हिसाब किताब कर रहा था, स्वीकार किया। आरोपी जतिन प्रथ्यानी द्वारा बताया गया कि उक्त सारी जानकारी मोबाइल में व्हाटसएप बेब में लाग आउट होने के पहले थी अब स्क्रीन शॉट के रूप में मोबाइल में सेव हैं। आरेापी के कब्जे से एक रियलमी कम्पनी का मोबाइल एवं सट्टा खिलाने के बदले में प्राप्त 30 हजार रूपये नगद जप्त करते हुये आरेापी जतिन प्रथ्यानी की निशादेही पर आरोपी जतिन प्रथ्यानी के घर कांचघर घमापुर में दबिश दी गर्इ्र जहां आरोपी जतिन प्रथ्यानी का भाई शिवम प्रथ्यानी उम्र 26 वर्ष घर के बाहर मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर, पूछताछ करने पर अपने भाई के साथ महादेव आनलाईन गोवा का क्रिकेट सट्टा नितेश मंगतानी एवं विमल कटियार के कहने पर खिलाना स्वीकार किया। आरेापी शिवम प्रथ्यानी के कब्जे से एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल एवं सटटा खिलाने के बदले प्राप्त 15 हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपी जतिन प्रथ्यानी एवं शिवम प्रथ्यानी तथा नितेश मंगतानी एवं विमल कटियार के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट, 109 भादवि का तहत कार्यवाही करते हुये नितेश मंगतानी एवं विमल कटियार की तलाश जारी है। *उल्लेखनीय भूमिका-* ऑनलाईन आईडी प्रोवाईड कर क्रिकेट सट्टा खिलवाने वाले दोनो आरोपी भाईयों केा पकड़ने में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक ब्रम्हप्रकाश, आरक्षक मुकेश मसराम, शारदा शर्मा एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल विश्वकर्मा, राममिलन चक्रवर्ती, आरक्षक आशुतोष बघेल, राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें