Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

: ऑपरेशन शिकंजा" मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त 6 आरोपी गिरफ्तार22 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 4 लाख 50 हजार रूपये का एवं परिवहन में प्रयुक्त मारूति वैन जप्त

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
"ऑपरेशन शिकंजा" मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त 6 आरोपी गिरफ्तार22 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 4 लाख 50 हजार रूपये का एवं परिवहन में प्रयुक्त मारूति वैन जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री कमल मौर्य एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच तथा थाना सिहोरा एवं थाना गोराबाजार की टीमों द्वारा 22 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ 6 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।   थाना प्रभारी सिहोरा श्री विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि आज दिनंाक 21-8-23 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति गुनेहरू मार्ग कनाड़ी धाम हनुमान मंदिर के पास एन एच 30 रोड किनारे थैलों में गांजा लेकर बेचने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडे जायेगे। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके मुखबिर के बताये स्थान में दबिश दी गुनेहरू मार्ग कनाड़ी धाम हनुमान मंदिर के पास एन एच 30 रोड किनारे 1 व्यक्ति एवं एक युवक हाथ में थैला लिये तथा एक युवक पिठ्ठू बैग लिये खड़े दिखे, तीनों पुलिस केा देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर तीनों ने अपने नाम क्रमशः सुशेन्द्र उर्फ भोला पिता रामबाबू पटैल उम्र 19 वर्ष निवासी इटहा थाना ब्रजपुर जिला पन्ना , रविराज पटैल उर्फ यशपाल पिता जयकरण पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मडैयन थाना सलैहा जिला पन्ना तथा अमूल जाट पिता स्व. सुभाषचंद जाट उम्र 48 वर्ष निवासी कंजड़ मोहल्ला थाना बेलबाग बताये, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर सुशेन्द्र पटैल सफेद रंग के चैन लगे थैले में मादक पदार्थ पदार्थ गांजा रखे मिला जो तौल करने पर 5 किलो गंाजा होना पाया गया एवं रविराज पटैल लाल काले एवं स्लेटी रंग के पिठ्ठू बैग के अंदर नीले रंग की पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखा मिला जो तौल करने पर 5 किलो गंाजा होना पाया गया तथा अमूल जाट हरे रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखा मिला, जो तौल करने पर 4 किलो 500 ग्राम होना पाया गया। तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 14 किलो 500 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 2 लाख 90 हजार रूपये का जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।   *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों केा अवैध मादक पदार्थ गंाजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक सादिक अली, नीरज तिवारी, राकेश बहादुर सिंह, प्रभात परिहार, मानस उपाध्याय, हरिशंकर गुप्ता, संतोष दीक्षित, अरविंद श्रीवास्तव एवं थाना सिहोरा के उप निरीक्षक सैय्यद इकबाल, आरक्षक परमजीत यादव, अमित रैकवार, सिंटू कुमार, प्रदीप पटैल, मिथलेश, हेमंत ,राजेश पटैल, राजीव सिंह की सराहनीय भूमिका रही। थाना प्रभारी गोराबाजार श्री राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि आज दिनॉक 21-8-23 को विश्वनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कटियाघाट रोड से शिवपुरी कजरवारा की तरफ एक सफेद रंग की मारूति वैन क्रमंाकद एमी 20 बीए 6494 मे 3 लडके अवैध रूप से अधिक मात्रा मंे मादक पदार्थ गांजा रखे हुये किसी ग्राहक को बेचने हेतु आ रहे है। दि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडे जायेगे। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके कटियाघाट रोड शिवपुरी पुलिया के पास दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये नम्बर की मारूत वैन खडी थी, पुलिस को आता देख मारूति का चालक तेजी से वाहन स्टार्ट कर भागने लगा, घेराबंदी कर मारूति वहन को रोका गया, वाहन मे 3 व्यक्ति सवार थे नाम पता पूछने पर सामने बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल राजपूत पिता इंद्र सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी वृंदावन कालोनी भीटा रोड थाना गोराबाजार एवं वाहन में पीछे बैठे दोनो व्यक्तियो ने अपने नाम गंगा प्रसाद यादव पिता लक्ष्मण प्रसाद यादव उम्र 38 वर्ष निवासी भोंगाद्वार गोराबाजार एवं मंयक शेखर पिता अशोक शेखर उम्र 23 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी वाटर वर्क्स रोड गोराबजार बताया। जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर गंगा प्रसाद यादव जेब में नगद 700 रूपये एवं एक मोबाईल तथा हाथ मे लिये हुये एक काले रंग के बैग के अंदर टेप से लिपटे हुये 3 पैकिटो में मादक पदार्थ गांजा तथा मयंक शेखर एक मोबाईल एवं एक काले रंग के बैग में 1 पैकिट में मादक पदार्थ गांजा रखे मिला, तौल करने पर कुल 8 किलो गांजा होना पाया गया । आरोपियो के कब्जे से 8 किलो मादक पदार्थ गांजा, नगद 700 रूपये एवं 2 मोबाईल तथा राहुल से मारूति वैन क्रमंाक एमपी 20 बीए 6494 जप्त करते हुये पूछताछ करने पर आरोपी गंगा ने उक्त मादक पदार्थ गांजा वरूण सेन निवासी दमोह के द्वारा किसी लडके के माध्यम से भेडाघाट बायपास मे बुलाकर मादक पदार्थ गांजे के 8 पैकिट देना बताया, आरोपियेां कें विरूद्ध धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों केा अवैध मादक पदार्थ गंाजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक विश्वेश्वर वर्मा, इंद्रजीत तिवारी, प्रधान आरक्षक उर्मिलेश ओझा, आरक्षक बसंत परतेती, रजनीश प्रजापति, मिथुन यादव, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें