Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

: टैक्टर ट्रालियॉ चुराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,चुराई हुई 2 टैक्टर ट्रालियॉ एवं घटना में प्रयुक्त टैक्टर कीमती 7 लाख रूपये के जप्त

Aditi News Team

Fri, Jul 7, 2023
टैक्टर ट्रालियॉ चुराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,चुराई हुई 2 टैक्टर ट्रालियॉ एवं घटना में प्रयुक्त टैक्टर कीमती 7 लाख रूपये के जप्त *अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गयी-* अपराध क्रमंाक 459/23 एवं 469/23 धारा 379 भा.द.वि. *नाम पिता गिरफ्तार आरोपी:-* 1-मकबूल पिता मेहबूब खान उम्र 20 वर्ष निवासी पौड़ी कालोनी सिहोरा 2-अजय यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सुनगवॉ सिहोरा 3-सोहन सिंह लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मुडारी जिला दमोह   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाआंे पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना सिहोरा की टीम द्वारा टैक्टर ट्रालियॉ चुराने वाले 3 आरोपियेा को गिरफ्तार कर चुराई हुई 2 टैक्टर ट्रालियॉ एवं घटना में प्रयुक्त टैक्टर कीमती 7 लाख रूपये के जप्त किये गये है।   *घटना विवरण-* थाना प्रभारी सिहोरा श्री गिरीश धुर्वे ने बताया कि दिनॉक 27-6-23 को नवरत्न पटेल एवं बलराम पटेल दोनों निवासी ग्राम पौडीकला के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी कि कोई अज्ञात चोर घर के पीछे बाडी में खडी 2 टैक्टर ट्रालियॉ चुरा ले गया हैै । दोनो की रिपोर्ट पर प्रथक प्रथक अपराध क्रमंाक 459/23 एवं 469/23 धारा 379 भादवि का अपराध ंपजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया था।   दौरान विवेचना के पतासाजी के विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर संदेही मकबूल पिता मेहबूब खान उम्र 20 वर्ष निवासी पौड़ी कालोनी एवं अजय यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सुनगवॉ को अभिरक्षा मे लेते हुये सघन पूछताछ की तो दोनों ने सोहन सिंह लोधी निवासी ग्राम मुड़ारी जिला दमोह के साथ मिलकर 2 टैक्टर ट्राली टैक्टर में फंसा कर दमोह ले जाकर छिपाकर रखना बताया । सोहन सिंह लोधी पिता दौलत सिंह लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मुडारी जिला दमोह को अभिरक्षा मे लेते हुयुे तीनों की निशादेही पर दमोह से चुराई हुई दोनों टैक्टर ट्रालियॉ एवं घटना में प्रयुक्त टैक्टर जप्त करते हुये तीनों आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे ंजेल में निरूद्ध कराया गया है।   *उल्लेखनीय भूमिका-* टैक्टर ट्रालियॉ चुराने वाले आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी सिहोरा श्री गिरीश धुर्वे के नेतृत्य में उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, सहायक उप निरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक राजेश पटेल, अमित रैकवार, सुनील श्रीवास , राधेश्याम छारी, परमजीत यादव, महिला आरक्षक रवीना रावत की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें