Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

: नरसिंहपुर,चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज अंतर्गत गोलीकांड का खुलासा, जेल में बंद आरोपियों द्वारा राजीनामा करने का दाबाव बनाने के लिए घायल द्वारा स्वयं पर गोली चलावाकर दूसरों को फसाने की रची थी साजिश

Aditi News Team

Mon, Aug 28, 2023
नरसिंहपुर,चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज अंतर्गत गोलीकांड का खुलासा, जेल में बंद आरोपियों द्वारा राजीनामा करने का दाबाव बनाने के लिए घायल द्वारा स्वयं पर गोली चलावाकर दूसरों को फसाने की रची थी साजिश। दिनांक 26/08/23 को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है उक्त सूचना पर अस्पताल में घायल ललित जाटव पिता पुरषोत्तम जाटव उम्र 27 निवासी करेली बस्ती के द्वारा सूचना दी गयी कि वह उक्त दिनांक को करीब 11/00 बजे राजाबाबू मंदिर दर्शन करने गया थाना वापिस आते समय सिंगपुर के पास पेट्रोल पंप के आगे हर्रई रोड पर तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से पीछे से आए और गोली मार दी जिससे उसकी जांघ में चोट आईं और नीचे गिर गया गिरने पर उक्त लोग ने हाथ घूंसो से मारपीट कर अधमरा छोड़ चले गए उक्त सूचना पर अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया था। जेल में बंद आरोपियों से राजीनामा का दबाव बनाने हेतु रची थी साजिश :- विवेचना के दौरान तकनीकी माध्यम की सहायता लेने से ज्ञात हुआ कि घायल ललित का संपर्क घटना समय में आकाश चौधरी से था जिससे घटना से संबंध में जानकारी लेने पर आकाश ने बताया कि उसके मामा आकाश जाटव निवासी तुला दाल मिल के पीछे नरसिंहपुर ने उसे एक काम के लिए बीकानेर वाली दुकान के पास बुलाया था जहां आकाश जाटव, हीरालाल पाली, ललित जाटव और संजु उर्फ राजेश पाली ने योजना बनाई कि जेल में बंद राजू पाली और दीपक पाली को जेल से निकालने के लिये ललित को गोली मारने की घटना बनाएँगे और सोमू यादव और अभिषेक यादव को फसा देंगे जिससे वे दोनों राजीनामा कर लेंगे और राजू पाली और दीपक पाली जेल से बाहर आ जाएंगे। विवेचना में आया गोलू पाली और आकाश जाटव जेल में निरुद्ध राजू पाली तथा और दीपक पाली से जेल में मिलने गए थे जहां बाहर निकालने के लिए घटना को साजिश को मूर्त रूप देने के लिए आकाश जाटव ने करेली निवासी ललित जाटव को नरसिंहपुर बुलाया जहां पर आकाश जाटव आकाश पटेल आकाश चौधरी गोलु पाली राकेश पाली संजय यादव ने मिलकर साजिश रची कि सिंगपुर रोड पर जाकर डॉक्टर को बुलाकर ललित जाटव आ पैर सुन्न करके गोली मारेंगे सभी सिंगपुर तरफ गए आकाश पटेल तथा संजु यादव इंजेक्शन लगाने के लिए कंपाउंडर मॉज लोधी को लेकर आए मनोज लोधी ने इंजेशन लगाया तथा आकाश जाटव ने देशी कट्टे से ललित जाटव कि बाई जांघ पर शिफ्ट गाड़ी में बैठाकर गोली मारी और सभी ने मिलकर ललित जाटव को मिलकर समझाया ताकि तुम संतोष यादव के रिश्तेदार सामु यादव और अभिषेक यादव का नाम लिखवा देना तब ललित जाटव पैर में कपड़ा बांध कर अपनी मोटर साइकिल लेकर नरसिंहपुर तरफ आ गया और योजना मुताबिक रास्ते में गिर गया और अस्पताल में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई प्रकरण में अभी आकाश चौधरी, संजय यादव और मनोज लोधी को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी ललित जाटव जबलपुर में इलाजरत है एवं आकाश जाटव, आकाश पटेल, राकेश पाली की तलाश की जा रही है एवं दो आरोपी राजू पाली एवं दीपक पाली जेल में निरुद्ध है। घटना की साजिश रचने वाले आरोपियों के नाम :- 01- आकाश चौधरी पिता सर्वेश चौधरी उम्र 18 निवासी खेरी नाका जिला नरसिंहपुर 02 आकाश जाटव निवासी तुला दाल मिल के पीछे नरसिंहपुर 03- ललित जाटव पिता पुरषोत्तम जाटव उम्र 27 निवासी 04. गोलू उर्फ हीरलाल पाली 05 मनोज लोधी 06 आकाश पटेल 07- राकेश पाली 08 राजू पाली 09-दीपक पाली साजिश का भंडाफोड करने में इनकी रही मुख्य भूमिका :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में जितेन्द्र यादव, निरीक्षक गौरव चाटे, उनि आशीष बोपचे, उनि प्रकाश पाठक, सउनि राजेश शर्मा, जितेंद्र राजपूत, प्रह्लाद, पंकज, रोहित, प्रशांत, लक्ष्मी नागपुरे की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

Tags :

जरूरी खबरें