Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

: नरसिंहपुर, 750 किलोग्राम महुआ लाहन, 82 लीटर हाथ भट्टी, 43 पाव देशी मदिरा, 18 बियर की बॉटल व 13 अग्रेजी जब्त अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sun, Jun 25, 2023
750 किलोग्राम महुआ लाहन, 82 लीटर हाथ भट्टी, 43 पाव देशी मदिरा, 18 बियर की बॉटल व 13 अग्रेजी जब्त अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार 24 जून को मुखबीर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर वृत्त नरसिंहपुर के हजरतगंज व शांतिनगर मोहल्ला एवं ग्राम नयाखेड़ा में दबिश देकर 750 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल), 82 लीटर हाथ भट्टी, 23 पाव देशी मदिरा प्लेन, 20 पाव देशी मसाला मदिरा, 650 एमएल की 11 बॉटल बियर, 500 एमएल की 7 केन पावर 10000 बियर एवं 13 पाव गोवा रम जब्त की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। महुआ लाहन का सैम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान मैके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत- मुचलके पर रिहा किया गया।  

Tags :

जरूरी खबरें