Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

: पाटन अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार प्रेमिका के चचेरे भाई ने की थी बबूल के डण्डे से सिर में वार कर हत्या

Aditi News Team

Sat, Jul 15, 2023
पाटन अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार प्रेमिका के चचेरे भाई ने की थी बबूल के डण्डे से सिर में वार कर हत्या थाना पाटन अप.क्र. 204/23 धारा 302 भादवि नाम पता गिरफ्तार आरोपी:-- संतोष उर्फ मोहन पिता घनश्याम पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम थाना (मांदा) थाना पाटन घटना विवरणः--  दिनांक 08/04/23 को रात्रि करीब 09.00 बजे ग्राम थाना(मांदा) में सुशील यादव पिता विनोद यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम थाना(मांदा) की अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई थी जिसकी रिपोर्ट मृतक के चचेरे भाई रीतेश उर्फ कन्नू पिता सतीश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम थाना (मांदा) द्वारा की गई जिस पर थाना पाटन में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 204/23 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पतासाजी करते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्गनिर्देशन में थाना पाटन एवं क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर लगायी गयी। दौरान विवेचना के पाया गया कि मृतक सुशील यादव प्रतिदिन अपनी प्रेमिका से फोन पर बातचीत करता था एवं बातचीत करने के लिये वह अपने घर से कुछ ही दूर यज्ञ शाला के पास जाता था । घटना के वक्त भी सुशील अपनी प्रेमिका से बातचीत कर रहा था तभी सुशील के सिर में प्राणघातक चोट पहुंचाई गई थी । विस्तृत पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि सुशील यादव की प्रेमिका के चचेरे भाई संतोष उर्फ मोहन निवासी ग्राम थाना(मांदा) ने अपनी बहन को कई बार सुशील से बातचीत करने से मना किया था। सुशील की हत्या संतोष उर्फ मोहन पटेल द्वारा बदला लेने के उद्देशय से की गई है। जानकारी लगने पर दिनांक 14/07/23 को संतोष उर्फ मोहन पटेल निवासी ग्राम थाना(मांदा) को अभिरक्षा में लेते हुये थाना लाया गया एवं सघन पूछताछ की गई जिसने सुशील यादव की हत्या करना स्वीकार करते हुये घटना में उपयोग किया गया बबूल का डंडा एवं घटना के समय पहने हुये कपड़े अपने घर के कमरे में छुपाकर रखना बताया। पूछताछ पर पाया गया कि सुशील यादव की प्रेमिका के चचेरे भाई संतोष उर्फ मोहन ने अपनी बहन को कई बार सुशील से बातचीत करने से मना किया परन्तु जब सुशील यादव ने बातचीत करना बंद नही किया तब संतोष उर्फ मोहन ने सुशील को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। दिनॉक 8-4-23 को रात्रि 08.30 बजे यज्ञ शाला के सामने रास्ते के किनारे लगे पेड़ो के पास जाकर छुप गया व सुशील के आने का इंतजार करता रहा जैसे ही सुशील मोबाईल पर अपनी प्रेमिका से बातचीत करता हुआ यज्ञ शाला से गांव की ओर आया तभी पुलिया के पास संतोष उर्फ मोहन पटेल ने अपने साथ लाये बबूल के मजबूत डंडे से सुशील के सिर में पीछे की ओर पूरी ताकत से वार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप सुशील को प्राणघातक चोट आई और सुशील वही पर गिर पड़ा, तो संतोष उर्फ मोहन भाग कर अपने घर चला गया। आरोपी संतोष उर्फ मोहन पटेल की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त बबूल का डंडा एवं घटना के समय पहने हुये कपड़े जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।   *उल्लेखनीय भूमिका -* अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पाटन श्री सुरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक रविशंकर उपाध्याय, उप निरीक्षक प्रदीप तोमर, उप निरीक्षक आकाश दीप साहू, उप निरीक्षक दीपक मंडलोई, उप निरीक्षक संतोष ठाकुर, उप निरीक्षक अनुराग सिंह प्रधान आरक्षक दीपचंद, आरक्षक रविकांत, अनुराग, दशरथ, अमित ठाकुर, अमित पाण्डेय, हेमेन्द्र, रामगोपाल, प्रदीप शर्मा, मोहन, जितेन्द्र कटारे , एवं क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक मृदुलेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामसहाय, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, प्रधान आरक्षक ब्रम्हप्रकाश, प्रधान आरक्षक मानस उपाध्याय, शेष नारायण, आरक्षक रंजीत, अनूप सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें