: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता, "अवैध गांजे की तस्करी में मौके से फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में।"
Aditi News Team
Sun, Aug 13, 2023
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता, पूर्व में जप्त किया गया था 360 किलोग्राम गांजा एवं एक फार्चूनर कार को अवैध गांजे की तस्करी में आरोपी मौके से फरार हो गए थे, उक्त दोनों फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में।"
करेली दिनांक 28.06.2023 को थाना करेली अंतर्गत गिधवानी तिराहा के पास नरसिंहपुर करेली हाइवे क्रमांक 44 पर थाना करेली एवं कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक सफेद रंग की टोयोटा फार्च्यूनर कार कमाक- आरजे 01 पूवी 2984 से 175 पेकिटों में रखा कुल 360 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी थी किंतु अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए थे। प्रकरण में अपराध क्रमांक 570/2023 धारा धारा 8(C) / 20 (b) (i) एनडीपीएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु की गयी थी नगद पुरुस्कार की घोषणा: अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा 10 हजार रूपये के नगद इनाम की घोषणा कर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया जाकर आरोपियों की तत्काल पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। मौके से फरार आरोपियों की तलाश पतासाजी हेतु गठित टीम द्वारा मुखबिरों से जानकारी एकत्रित की गयी एवं तकनीकी माध्यमों से सूचनाएं प्राप्त की गयी जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी मिली कि अवैध गांजे की तस्करी में लिप्त आरोपी शाहरूख पिता शौकत खान उम्र 28 वर्ष निवासी चंदेरिया जिला चित्तोडगढ, शिवराज उर्फ शिवा उर्फ शिवजी पिता भवर लाल नायक उम्र 29 वर्ष निवासी बाबाधाम चपरासी कालोनी प्रताप नगर भीलवाडा वर्तमान में चित्तोडगढ ((राजस्थान) में है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम को चित्तौडगढ़ (राजस्थान) रवाना किया गया जिसके परिणाम स्वरूप सूचना अनुसार स्थान पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की जाकर आरोपियों को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी।
आरोपियों की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका रही - अति पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया, अनु अधिकारी पुलिस मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे उप निरीक्षक मानकर उप निरीक्षक प्रकाश पाठक, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, आरक्षक राजेश वागरी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र बसेडिया, प्रधान आरक्षक अनिल मिश्रा, आरक्षक रोहित बारोलिया, आरक्षक दीपक ठाकुर, आरक्षक सुदीप ठाकुर की मुख्य भूमिका रही ।
Tags :