Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

विकासखंड मुख्यालय खाचरोद से लगभग 12 किलोमीटर दूर गांव चांपा खेड़ा में स्थित सुभाष चंद्र बोस छात्रावास का मामला

रायबरेली में कपड़े चमकाने वाले केमिकल से बन रहा था नकली पनीर!

97 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई रोकने के एवज में मांगे थे 45 हजार रुपये, लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

उद्यान में फैली गंदगी और कचरे का अंबार, आखिर किस काम की पार्क कर्मचारियों की नियुक्ति? जिम्मेदार ध्यान दें

तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने पहले घर गिराया, फिर पीछा करने वाले बाइक सवार को रौंदा,

: करेली बस्ती नाके पर वाहन की जांच के दौरान 2 लाख रुपये जब्त एसएसटी एवं एफएसटी की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

Aditi News Team

Tue, Nov 7, 2023
करेली बस्ती नाके पर वाहन की जांच के दौरान 2 लाख रुपये जब्त एसएसटी एवं एफएसटी की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई नरसिंहपुर।विधानसभा निर्वाचन- 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में एसएसटी एवं एफएसटी की टीमों द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार 7 नवम्बर को नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करेली बस्ती में बनाये गये नाके में एसएसटी एवं एफएसटी- 02 की टीम द्वारा वाहनों की जांच की गई। वाहनों की जांच के दौरान गंजी गवास तहसील दत्तारामगढ़ जिला सीकर राजस्थान के 38 वर्षीय गोविंद राम पिता गंगा राम के वाहन क्रमांक आरजे 41 सीए 1656 की जांच के दौरान 2 लाख रुपये, जिसमें 500 रुपये के 400 नोट जब्त किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें